Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रामपुर में पत्रकार को चिट्ठी भेजकर परिवार समेत तेजाब से नहलाने की धमकी!

रामपुर में एक पत्रकार को खबर प्रकाशित करने के चलते गंभीर धमकी दी गई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर पर एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है, जिसमें उनके परिवार पर तेजाब डालने की बात कही गई है। इस घटना के बाद पत्रकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है।

पत्रकार की पहचान खान उबैद के रूप में हुई है जो एक निजी मीडिया एजेंसी के लिए काम करते हैं।

मामला जिले के थाना गंज क्षेत्र का है, जहां मदरसा फैजुल उलूम के पास पत्रकार के घर पर यह पत्र पहुंचाया गया। पत्र में खबर चलाने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।

खान उबैद ने बताया कि इससे दो दिन पहले कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के सामने एक बुर्का पहने महिला ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी। महिला खबर के प्रसारण से नाराज थी और उन्हें “76 का मुकदमा” लगाने की धमकी भी दी थी। उस वक्त वहां मौजूद अन्य पत्रकारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद खान उबैद ने डायल 112 पर सूचना दी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की। उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस संबंध में थाना गंज प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने भी जांच प्रारंभ होने की पुष्टि की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन