Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

प्रधानमंत्री मोदी के साथ इजराइल गए कई भारतीय पत्रकार फंसे, देखें ये वीडियो!

नई दिल्ली/तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इज़राइल यात्रा के दौरान गए कुछ भारतीय पत्रकार अभी भी इज़राइल में मौजूद हैं और फंस गए हैं। ईरान के साथ सैन्य टकराव के बाद सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है। इजराइल में फँसे एक भारतीय पत्रकार बृज मोहन सिंह ने भड़ास से संपर्क कर बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। हम कई भारतीय पत्रकार यहाँ फंसे हुए हैं।

बृज मोहन सिंह ने जानकारी दी कि इज़राइल में मौजूद पत्रकारों में Vishal Pandey (ABP News), बृज मोहन सिंह (साधना), मनीष चंद, लोमस और प्रमोद (IANS), तथा Aditya Raj Kaul (NDTV) शामिल हैं। कुछ एक अन्य पत्रकार भी हो सकते हैं जिनका नाम मैं भूल सकता हूँ।

बताया जा रहा है कि भारतीय दूतावास ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों की जानकारी सरकार के साथ साझा की है। इज़राइल में हालात को देखते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा पूरी कर भारत लौट चुके हैं, लेकिन मीडिया प्रतिनिधि कवरेज के सिलसिले में वहीं रुके हुए थे। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी में है।

हालांकि, अब तक किसी भी पत्रकार के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। सरकार की ओर से स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

https://twitter.com/i/status/2027674347507487007

आने वाले कुछ ही मिनटों में आपके क्षेत्र में चेतावनी अलर्ट प्राप्त होने की संभावना है। कृपया अपने आसपास उपलब्ध सबसे सुरक्षित स्थान की पहचान कर लें।

अलर्ट प्राप्त होते ही सुरक्षित (संरक्षित) स्थान में प्रवेश करें और अगली सूचना मिलने तक वहीं रहें। यह एक आपातकालीन सुरक्षा चेतावनी है, जिसका उद्देश्य लोगों को संभावित खतरे से पहले सतर्क करना है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन