Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अशोक सर माफी चाहूंगी, आप उम्र में मुझसे बड़े हैं, लेकिन आपको बिल्कुल शर्म नहीं आती क्या?

रवीश कुमार-

शर्मनाक है वेदांत को पाकिस्तानी कहना। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं ले सकते, पाकिस्तानी कहने वालों पर ही कार्रवाई कर लीजिए। या देश में दो तरह की व्यवस्था बना दीजिए। समर्थक के लिए अलग सरकार, अलग अदालत, अलग पुलिस।

सवाल करने वालों के लिए अलग सरकार, अलग पुलिस और अलग अदालत। जो है उसे जल्दी खत्म कर दीजिए ताकि किसी को कुछ होने की उम्मीद ही न रहे।

Tweet screenshot: Ashok Shrivastav's post about CBSE re-evaluation, with a left panel text complaint and a right panel showing the 'About this account' Vedant profile.

जनता के टैक्स से सैलरी लेने वाले, दूरदर्शन के एंकर अशोक श्रीवास्तव ने फिर किया बेशर्मी भरा काम
भारत के CBSE छात्र को बता दिया पाकिस्तानी
CBSE छात्र ने की थी आंसर शीट में हेरफेर की शिकायत
अशोक श्रीवास्तव को इतना भी नहीं पता, भारत भी साउथ एशिया का हिस्सा
लोगों ने सवाल उठाए तो ट्वीट कर दिया डिलीट
पहले भी कई बार फेक न्यूज फैलाते पकड़े गए हैं अशोक श्रीवास्तव. -4पीएम न्यूज नेटवर्क


तनुश्री पांडे-

“सर, माफी चाहूंगी… आप उम्र में मुझसे बहुत बड़े हैं, लेकिन क्या आपको बिल्कुल शर्म नहीं आती? मतलब थोड़ी तो आती ही होगी!

पेपर पर पेपर लीक हो रहे हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। लेकिन सरकार से सवाल पूछने की जगह आप एक बच्चे के पीछे पड़ गए, वो भी झूठ के आधार पर!”


राहुल गांधी-

मोदी-प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया।

दशकों में पहली बार CBSE बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं। 18.5 लाख बच्चों ने परीक्षा दी – और एक हफ़्ते से OSM, ग़लत मार्किंग और जाँच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।

एक 17 साल का बच्चा, जिसकी कॉपी ग़लत जाँची गई, न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया।

मगर, उसे मदद नहीं, गालियाँ मिलीं – BJP के IT cell ने उसे “Anti-National” कहा, “Soros का एजेंट” कहा, “Deep State” का हिस्सा कहा।

एक 17 साल का बच्चा अपने भविष्य के लिए आवाज़ उठाता है और यह BJP उसे देशद्रोही बना देती है।

सच यह है – मोदी सरकार युवाओं और Gen Z से डरती है, क्योंकि वो अब सवाल पूछ रहे हैं। और जो सवाल पूछे, उसे यह सरकार बदनाम करती है, डराती है, कुचलती है।

पर सुन लीजिए, मोदी जी – यही युवा, यही Gen-Z आपका अहंकार तोड़ेगा।


अशोक श्रीवास्तव दूरदर्शन के एक बहुत बड़े एंकर इनको इतना ज्ञान नहीं है कि साउथ एशिया में कितनी कंट्रीज आती है और सीधे तौर पर एक सीबीएसई के स्टूडेंट को पाकिस्तान कहकर टारगेट करने लग गए क्या उनकी पत्रकारिता को बैन नहीं कर देना चाहिए। समझ से परे है ऐसे ट्रोल पत्रकारों को पत्रकार नहीं सरकार का दलाल कहना चाहिए। -राकेश

Tweet by Ashok Shrivastav in Hindi about meeting an old acquaintance and confronting misinformation; highlighted lines refer to verifying information.

सचिन गुप्ता-

अशोक श्रीवास्तव ने जिस साउथ एशिया पर मार्क करके CBSE छात्र को पाकिस्तानी ठहरा दिया, उन्हें यह भी जानकारी रखनी चाहिए कि उसी साउथ एशिया में भारत भी आता है।

साउथ एशिया में आमतौर पर ये देश शामिल माने जाते हैं –

  • India
  • Pakistan
  • Bangladesh
  • Nepal
  • Bhutan
  • Sri Lanka
  • Maldives
  • Afghanistan

यह सभी देश सार्क (SAARC) यानी ‘दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन’ के भी आधिकारिक सदस्य हैं।

Related News…

ये दूरदर्शन में काम करने वाला अशोक श्रीवास्तव तो महा घटिया आदमी निकला!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन