Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

द हिंदू अखबार समूह में एन. मुरली इस ताकतवर पद पर काबिज हुए!

Smiling older man with glasses, wearing a light checkered shirt, in front of a bookshelf backdrop.

चेन्नई। देश के प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ का प्रकाशन करने वाले समूह में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। समूह की प्रकाशन कंपनी द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड (THGPPL) ने वरिष्ठ मीडिया प्रबंधक और उद्योग जगत के अनुभवी नाम एन. मुरली को निदेशक मंडल का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके साथ ही वह समूह के सबसे प्रभावशाली और निर्णायक पदों में से एक पर काबिज हो गए हैं।

एन. मुरली का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। उन्होंने इस पद पर डॉ. निर्मला लक्ष्मण का स्थान लिया है, जिन्होंने अपने कार्यकाल की समाप्ति से पहले चेयरपर्सन पद से इस्तीफा दे दिया था।

समूह की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति ने सर्वसम्मति से एन. मुरली के नाम की सिफारिश की। समिति का मानना है कि समाचार मीडिया के बदलते दौर में उनका लंबा अनुभव और प्रशासनिक क्षमता समूह को नई दिशा देने में सहायक होगी।

एन. मुरली का ‘द हिंदू’ समूह से रिश्ता पांच दशक से भी अधिक पुराना है। वर्ष 1969 में उन्होंने पारिवारिक मीडिया कारोबार से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने समूह में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। 1977 में वह जनरल मैनेजर बने, 1995 में जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और 2006 में कस्तूरी एंड संस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किए गए। बाद में उन्होंने कंपनी के चेयरमैन के रूप में भी नेतृत्व किया।

चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे एन. मुरली को समाचार पत्र उद्योग के प्रबंधन, वित्त और व्यवसाय संचालन में 56 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मीडिया उद्योग में उन्हें रणनीतिक निर्णयों और संस्थागत नेतृत्व के लिए जाना जाता है।

मीडिया जगत में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि डिजिटल परिवर्तन, घटती प्रिंट आय और बदलती पाठक आदतों के बीच ‘द हिंदू’ जैसे प्रतिष्ठित समाचार समूह को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में समूह की कमान एक ऐसे व्यक्ति को सौंपी गई है, जिसने संस्थान के विकास को करीब से देखा और दिशा दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन