Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

मुरैना में करतूत खुलने पर संग्रहालय सेवादार ने रची थी दो पत्रकारों के खिलाफ FIR की साजिश, देखें साक्ष्य!

मुरैना (मध्य प्रदेश)। मुरैना में दो पत्रकारों पर दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पत्रकार संगठनों और स्थानीय पत्रकारों का आरोप है कि शहर में बढ़ते अपराधों और अनियमितताओं से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने के कारण कुछ पत्रकारों को निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए।

मामले को लेकर दावा किया गया है कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के कार्यकाल में चार प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि अधिकारी के तबादले के बाद रिलीव होने से एक दिन पहले यह कार्रवाई की गई और एफआईआर की जानकारी भी लंबे समय तक संबंधित पत्रकारों से छिपाकर रखी गई। पत्रकारों का कहना है कि उन्हें करीब एक महीने बाद पता चला कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुरैना में दो पत्रकारों सत्येंद्र और अशोक के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर भी नया विवाद सामने आया है। पत्रकारों के समर्थकों का आरोप है कि राम प्रसाद बिस्मिल संग्रहालय के एक सेवादार ने अपनी कथित करतूतों को छिपाने के लिए दोनों पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया।

बताया जा रहा है कि एक समाचार रिपोर्ट प्रसारित होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि रिपोर्ट के प्रसारण से नाराज होकर संबंधित व्यक्ति (पूरन) ने पत्रकारों को कानूनी मामले में फंसाने की साजिश रची। पत्रकार पक्ष का दावा है कि बाद में सामने आए विभिन्न साक्ष्यों से पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े हुए हैं।

Official Hindi document page with a formal header, subject line, and dense paragraphs describing a case or investigation details.
Hindi official document page (sections 4–6) describing alleged offenses, investigations, legal references, with dates and names, ending with signatures.

मुकदमे से संबंधित मूल खबर…

मुरैना में ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो पत्रकारों पर 5 धाराओं में मुकदमा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन