Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार बनी कालरा इस संस्थान में बने एडिटर, प्राइम न्यूज़ छोड़ इस चैनल से जुड़े आकाश सरोज!

Close-up portrait of a man with short dark hair and a neutral expression, facing the camera.

पत्रकार बनी कालरा (Bani Kalra) अब CarBike360, CMV360 और Comparos में एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है जहां वे ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़े कंटेंट की एडिटोरियल रणनीति, वीडियो प्लानिंग और कंटेंट प्रोडक्शन का नेतृत्व करेंगे।

ऑटोमोटिव और टेक पत्रकारिता में 19 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ बनी कालरा को कई सम्मान से भी नवाज़ा जा चुका है।

अपने करियर के दौरान उन्होंने News24, Rajasthan Patrika, ABP News, Dainik Jagran और P7 News जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में ऑटो और टेक वर्टिकल का नेतृत्व किया है। वहीं,करियर की शुरुआत हिंदुस्तान, MH1 और आकाशवाणी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से की।

दिल्ली के मूल निवासी बनी कालरा ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। अपनी लेखनी, ऑटोमोटिव-टेक समझ, एंकरिंग के कारण उन्होंने दर्शकों और उद्योग जगत दोनों के बीच एक भरोसेमंद पहचान बनाई है।


आकाश सरोज, जो नोएडा स्थित एक न्यूज चैनल PRIME न्यूज में एंकर और प्रोड्यूसर के पद पर पिछले 15 महीनों से कार्यरत थे, इन्होंने अब PRIME न्यूज को अलविदा कह दिया है और इन्होंने INDIA VOICE में बतौर एंकर/एसोसिएट प्रोड्यूसर अपना नया अध्याय शुरू किया है।

भावुक होकर सहकर्मियों ने दी विदाई

PRIME न्यूज में सहकर्मियों ने केक भी काटा और बीती यादें एक-दूसरे के साथ साझा कीं। इस दौरान सभी एंकर्स, आउटपुट, इनपुट और डिजिटल डेस्क के कर्मी मौजूद थे, जिन्होंने इनकी कार्यशैली की जमकर तारीफ की। कहा कि आकाश सरोज जैसे सहकर्मी आज की तारीख में विरले ही मिलते हैं।

छोटे शहर से निकलकर मेट्रो सिटी में जमाया पैर

आकाश सरोज, झारखंड के बोकारो जिले से ताल्लुक रखते हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई रांची के संत जेवियर्स कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज से की। जिसके बाद रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री ली। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद इन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार में बतौर जिला समन्वयक काम किया। जिसके बाद इन्होंने रांची में ही LIVE 7 TV, समाचार प्लस- झारखंड/बिहार, NEWS 11 भारत में अपनी सेवा दी। इन चैनल्स में 3 साल अपनी सेवा देने के बाद नोएडा में PRIME न्यूज के साथ जुड़कर बतौर एंकर/ प्रोड्यूसर काम किया और अपनी पत्रकारिता को धार दी।

मिशन के साथ प्रोफेशन बना पत्रकारिता

आकाश सरोज का मानना है कि आज की तारीख में पत्रकारिता मिशन के साथ-साथ प्रोफेशन भी बन गया है। ये प्रोफेशन युवाओं को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है। आकाश सरोज कहते हैं कि “आज पत्रकारिता प्रोफेशन बन चुका है। यहां हर दिन चैलेंज है और हर दिन कुछ नया करना होता है। इसके लिए जरूरी है निरंतर पढ़ाई और समसामयिक घटनाओं पर पैनी नजर। इनके बिना इस फील्ड में बने रहना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन भी है। इस फील्ड में एक पत्रकार को हर दिन खुद पर काम करना चाहिए और खुद को बेहतर बनाना चाहिए। इसके लिए जरूरी है- धैर्य और अनुशासन। इन दोनों के बिना पत्रकारिता क्षेत्र में जमे रहना नामुमकिन है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन