Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बधाई हो, मोदीजी को एक और विदेशी अवार्ड मिला है!

Two men in formal attire exchange a glass award in a ceremonial setting, with national flags in the background.

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा के दौरान देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ (Bintang Adipurna) प्रदान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को विदेशों से मिले सर्वोच्च सम्मानों की संख्या 35 हो गई है।

इसी बीच ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार द गार्जियन में हाल ही में प्रकाशित एक लेख फिर चर्चा में आ गया है। लेख का शीर्षक था—”Give him any award, and he’ll come running”: Narendra Modi racks up honours on overseas trips। इस रिपोर्ट में मोदी को विदेश यात्राओं के दौरान लगातार मिलने वाले सम्मानों का जिक्र करते हुए विपक्ष की आलोचनाओं और भाजपा के पक्ष दोनों को स्थान दिया गया है।

गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी को कई देशों ने सर्वोच्च सम्मान दिए हैं। लेख में यह भी उल्लेख है कि भाजपा इन सम्मानों को भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और मोदी के नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता का प्रतीक बताती है, जबकि आलोचक इन्हें मोदी की छवि निर्माण की राजनीति से जोड़कर देखते हैं।

सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि मोदी विदेशी सम्मानों के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से भी आगे निकल चुके हैं। वहीं अन्य लोग इसे भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का संकेत बता रहे हैं।

इंडोनेशिया का यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान के लिए दिया गया है।

Related News…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन