Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिहार

दैनिक भास्कर की इस रिपोर्टर ने पूरे विश्वास के साथ कहा था कि ‘PK’ जीत रहे हैं सर!

Woman in a red polka-dotted blouse and sunglasses smiles and flashes a peace sign toward the camera outdoors.

असित नाथ तिवारी-

ये Sanskriti Singh हैं। पटना में दैनिक भास्कर डिजिटल की रिपोर्टर। बांकीपुर उपचुनाव में मतदान से पहले मैं अलग-अलग लोगों से ये जानने की कोशिश कर रहा था कि जन का मन कैसा है। सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक विश्लेषक, पत्रकार और अन्य लोग कुछ किंतु-परंतु के बाद भाजपा की जीत की संभावना जता रहे थे। लेकिन संस्कृति ने पूरे विश्वास के साथ कहा था कि PK जीत रहे हैं सर, आप आम लोगों से बात कर के देखिए।

संस्कृति जब ये कह रहीं थीं तब वो जन का मन का टटोल रहीं थीं। उनके ठीक सामने खड़े एक सज्जन ने तपाक से बोला ‘इनसे क्या पूछ रहे हैं हमसे पूछिए, हम वोटर हैं यहां के, सात वोटर हैं हमारे परिवार में, जाति से कायस्थ हूं बाकी इस बार बदलाव होगा।’

बधाई संस्कृति, पत्रकारिता जन के पक्ष का परिणाम है। जो जनपक्षीय न हुआ वो पत्रकार हो ही नहीं सकता। इतना सटीक आकलन जन का मन समझने वाला ही कर सकता है।


जनादेश
यह सिर्फ़ एक जीत नहीं,जनता के विश्वास की उद्घोषणा है।
खामोश उंगलियों पर लगी स्याही ने, आज इतिहास की नई इबारत लिखी है।
प्रशांत किशोर की यह विजय केवल एक व्यक्ति की नहीं, उस उम्मीद की जीत है जो बदलाव को शब्दों में नहीं, व्यवस्था में देखना चाहती है।
बांकीपुर ने संदेश दिया है—लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकतन सत्ता होती है, न संसाधन,सबसे बड़ा बल जनता का जनादेश होता है।
-संस्कृति सिंह, पत्रकार दैनिक भास्कर

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन