Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

एमपी के सीएम मोहन यादव का पीआर कर रही है डेढ़ साल पहले आई ये वेबसाइट!

Poster advertising 'Gen Z Pinch' comedy show by News Pinch, 10 October 2026 at Brilliant Convention Centre, Indore, with multiple performers pictured.

गिरीश मालवीय-

‘तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है पार्टनर’

अब तक यह होता आया है कि बड़े बड़े मीडिया समूह अपने आयोजन या तो कॉन्क्लेव की शक्ल में या लिट्रेचर फेस्टिवल की शक्ल में आयोजित करते आए हैं

उदाहरण के लिए India Today Conclave, Agenda Aaj Tak, Express Adda, Hindustan Times Leadership Summit, या टुडे ग्रुप का हिंदी साहित्य मंच,टाइम्स ग्रुप का साहित्य महोत्सव, आदि आदि।

ये आयोजन मीडिया समूह अकसर उस जगह पर करते हैं जहां उनका गढ़ होता है, इन कार्यक्रमों में अकसर सत्ताधारी दल के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया जाता है और ब्रांडिंग, नेटवर्किंग और प्रभावशाली लोगों तक पहुँच के बहाने स्पॉन्सरशिप के जरिए मोटा माल अंदर कर लिया जाता है

यह खुला खेल फर्रुखाबादी है और यह मॉडल भी नया नहीं है, बल्कि कम से कम दो दशकों से चल रहा है सब जानते हैं
पर लीक से हटकर पहली बार एक ऐसा कार्यक्रम आयोजित हम देख रहे है जिसके बारे में सभी स्थापित मान्यताएं ध्वस्त होती दिख रही है

दिल्ली की एक ऐसी न्यूज वेबसाइट जिसे जुम्मा जुम्मा डेढ़ साल भी पूरे नहीं हुए है वह मध्यप्रदेश में एक ऐसा आयोजन कर रही है जिसका मतलब समझ नहीं आ रहा है और जिस डेट को कर रही है वह भी आश्चर्यजनक है!

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इसके पहले भी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मीट आयोजित करते आए है लेकिन देश में यह शायद पहली बार देखा जा रहा है कि कोई न्यूज वेबसाइट अपने बैनर तले जेन जी इंफ्लूएंसर्स को भाजपा के मुख्यमंत्री से मिलवाने का प्रबंध कर रही है और वो भी 10 अक्टूबर को जब सारा देश दिल्ली में जंतर मंतर की तरफ बढ़ते जेन जी को देख रहा होगा

तो पूछना तो बनता ही है कि
‘तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है पार्टनर’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन