Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुप्रिय प्रसाद को मिला तगड़ा प्रमोशन, आजतक ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर बनाए गए

आजतक न्यूज चैनल समूह के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर सुप्रिय प्रसाद को प्रबंधन ने काफी बड़ा प्रमोशन दिया है. उन्हें न्यूज डायरेक्टर बना दिया गया है. न्यूज डायरेक्टर के पद पर अभी तक सिर्फ उदय शंकर और क़मर वहीद नक़वी ही पहुंचे थे.

सुप्रिय प्रसाद की खासियत ये है कि मीडिया एजुकेशन के सर्वोच्च संस्थान आईआईएमसी से पत्रकारिता की शिक्षा लेने के बाद सीधे आजतक चैनल में ज्वाइन किया और उन्होंने जाने माने टीवी पत्रकार एसपी सिंह से दीक्षा ली. उसके बाद एक एक कदम बढ़ते हुए वे मैनेजिंग एडिटर तक पहुंचे.

अब उन्होंने एक पायदान और छलांग लगाकर आजतक ग्रुप के एडिटोरियल का सर्वोच्च पद ‘न्यूज डायरेक्टर’ को हासिल कर लिया है. सुप्रिय प्रसाद के नेतृत्व में आजतक न्यूज चैनल लगातार नंबर वन बना हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Durgendra singh chauhan

    July 26, 2018 at 12:52 pm

    सुप्रिय जी की काबिलियत का उन्हें इनाम मिला है। जहाँ तक हम जानते हैं वह बेहद कर्मठ, ईमानदार और अद्भुत नेतृत्व क्षमता के धनी हैं। बधाई उन्हें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन