Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘के न्यूज’ प्रबंधन द्वारा की जा रही चोरी के खिलाफ पीएम को पत्र लिखेंगे मीडियाकर्मी!

कानपुर से संचालित ‘के न्यूज़’ चैनल 5 साल से चल रहा है लेकिन एम्प्लॉय का पीएफ और esic का पैसा कभी जमा नही किया. अप्रैल में चैनल को बंद करने की घोषणा की गई और कहा गया कि आप लोगों का पीएफ जल्द जमा कर दिया जायेगा. लगभग 70 लोगों का रिजाइन कंपनी ने दबाव बना कर ले लिया. लेकिन ‘के न्यूज़’ चैनल ठीक 10 दिन बाद चुपके से पुन:चालू हो गया.

आज भी ये चैनल चल रहा है. लेकिन अब सेलरी कैश में दी जा रही है. पीएफ का पैसा नहीं दिया जा रहा है. कंपनी ने अभी तक एक भी कर्मचारी का KYC अपडेट नहीं किया. जब भी कोई कर्मचारी HR को फोन करते हैं तो HR महोदया फोन नहीं उठाती हैं. अगर उठा भी लिया तो बोल देती हैं कि अभी CMD सर बाहर गए हैं, जल्द जमा हो जायेगा.

यहां तक कि जिन लोगों ने पहले चैनल छोड़ दिया, उनको भी PF नहीं दे रहे हैं. PF ऑफिस में भी कंप्लेन किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ. लगभग 150 लोगों का pf कंपनी पी गई. अब सब कर्मचारी इकठ्ठा हो कर पीएम को पत्र लिख रहे हैं. सब लोग एक साथ अपना UAN नंबर और हस्ताक्षर लिख कर पीएम से अपील कर रहे हैं कि के न्यूज़ में एक बार इन चोरों को भी सजा दिलवाएं क्योंकि गरीबों का बहुत पैसा पी रखा है के न्यूज़ के मालिक ने.

ये मालिक खुद तो ऐशोआराम की ज़िन्दगी जी रहे हैं. अब तो शायद सरकार ही pf दिलवा सकती है और इन लोगों को सज़ा भी. के न्यूज़ न सिर्फ pf चोर है बल्कि बहुत सारी यहां अनियमितताएं हैं. जो दो चार महीने यहां काम कर पाया उनका pf और esic का पैसा कंपनी ने कभी जमा ही नहीं किया. लेकिन कंपनी हर महीने pf और esic का पैसा काटती थी.

पत्रकार अजीत सिंह द्वारा प्रेषित पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Kpsingh

    October 26, 2018 at 7:28 pm

    कोई कुछ नही कर सकता ,, चिल्लाते रहिये भरपूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन