Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘इंडिया न्यूज़’ से सीनियर प्राइम टाइम एंकर कविता का इस्तीफा, अब इस चैनल को किया ज्वाइन

Kavita Singh

इंडिया न्यूज़ की सीनियर प्राइम टाइम एंकर कविता सिंह ने चैनल का साथ छोड़ दिया है। अब तक दीपक चौरासिया की कोर टीम का हिस्सा रहीं कविता अब टीम अर्णब गोस्वामी का हिस्सा बनने जा रहीं हैं। ‘रिपब्लिक भारत’ से उनकी नई पारी का आगाज़ होगा। इस बीच इंडिया न्यूज़ प्रबंधन लगातार कविता सिंह की चैनल वापसी कराने की कोशिश में है लेकिन इस बार राह मुश्किल है। इससे पहले जब उनके पास एक शीर्ष चैनल का ऑफर था तब उनको मनाकर रोक लिया गया था।

कविता सिंह ने 2016 में इंडिया न्यूज़ ज्वाइन किया था। यहां उन्होंने प्राइम टाइम एंकरिंग के साथ दमदार डिबेट, इलेक्शन कवरेज और ढेरों चर्चित आउटडोर शो किये। इसके अलावा उन्होंने ‘बेटियां’ शो को खुद एंकर और प्रोड्यूस किया जिसकी सबसे ज़्यादा टीआरपी भी उन्हीं की एंकरिंग के दौरान रही। मैनेजमेंट ने उनको कोर एसेट मानते हुए कई ज़िम्मेदारियाँ दीं थी। लेकिन चैनल के भीतर की खेमेबाज़ी और खबरों में रही कुछ लोगों की कारस्तानियों ने इस एंकर को भी पसोपेश में डाल दिया।

सकारात्मक सोच और अप्रोच वाली कविता का मानना है कि जीवन में हर तरह का अनुभव ज़रूरी है, ये भविष्य के लिए आपको तैयार करता है। गौरतलब है कि अपने 15 साल के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के करियर में कविता न्यूज़ नेशन, सहारा समय, इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़, सीएनबीसी आवाज़, न्यूज़ 24 जैसे टॉप न्यूज़ चैनलों में अहम ज़िम्मेदारियाँ संभाल चुकीं हैं। उन्होंने शुरुआत ईटीवी के साथ की थी। अग्रेशन, संयम और संवेदनशीलता का तालमेल कविता की एंकरिंग को अलग बनाता है। पोलिटिकल कवरेज के साथ ही उनकी स्पोर्ट्स एंकरिंग भी शानदार मानी जाती है। वो रिपोर्टिंग, स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग सब में दक्ष हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन