Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

मनमोहन के आवास तक सोनिया का समर्थन मार्च

दिल्ली : गुरुवार की सुबह, सोनिया गांधी के साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए उनके आवास तक मार्च किया। पूर्व प्रधानमंत्री के आवास तक मार्च का नेतृत्व करने के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि हम यहां मनमोहन सिंह के प्रति पूर्ण समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने आए हैं। सोनिया ने कहा कि हम अपने पास मौजूद सभी कानूनी संसाधनों के साथ लड़ाई लड़ेंगे, मुझे यकीन है कि हम सही साबित होंगे।

कुछ दिनों से वायरल फीवर से पीड़ित सोनिया संसद की कार्यवाही में भी भाग नहीं ले रही थीं। आज मार्च के बाद वह मनमोहन सिंह से मिली भीं। राहुल गांधी भी इस सप्ताह के अंत तक छुट्टी से लौटने वाले हैं। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री का हर हाल में बचाव करने का फैसला लिया है। कांग्रेस का मानना है कि मनमोहन सिंह ने कोयला ब्लॉक आवंटन में जो कुछ भी किया वह सही था और उनकी ईमानदारी और निष्पक्षता पर शक नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़े एक मामले में बतौर आरोपी पेश होने के लिए समन जारी किया। वे दूसरे पूर्व पीएम होंगे, जिन्हे पेशी का सामना करना पड़ेगा।

स्पेशल जज भारत पाराशर ने यह कहते हुए 83 साल के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख और चार अन्य लोगों को समन जारी किया है कि उनके कुछ कार्य मामले में उनकी संलिप्तता प्रदर्शित करते हैं। जज पाराशर ने मनमोहन समेत छह लोगों को 8 अप्रैल को अदालत में पेश होने को कहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन