Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमित राजपूत की नई पारी, IIMC के कम्युनिटी रेडियो के बने प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर

कुछ सालों से ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया से दूर रहे रेडियो पत्रकार अमित राजपूत एक बार फिर से नई ज़िम्मेदारी के साथ वापस लौटे हैं। अमित राजपूत ने बतौर प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के सामुदायिक रेडियो ‘96.9 एफ़एम-अपना रेडियो’ को ज्वाइन कर लिया है। मालूम हो कि ये IIMC के 2014-15 बैच के छात्र भी रहे हैं।

आकाशवाणी महानिदेशालय में दिल्ली स्टेशन के प्रधानमंत्री के विशेष कार्यक्रम ‘मन की बात’ से कॅरियर की शुरुआत करने वाले अमित राजपूत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर ज़िले के रहने वाले हैं। इन्हें आकाशवाणी में मन की बात के अलावा एफ़एम रेनबो और एफ़एम गोल्ड में विशेष रूप से काम का अनुभव है। इसके अलावा अमित राजपूत प्रसार भारती द्वारा क्रॉस चैनल पब्लिसिटी और क्रॉस मीडिया पब्लिसिटी के लिए गठित प्रोग्राम प्रमोशन यूनिट की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं।

आकाशवाणी के बाद इन्होंने ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया से किनारा कर लिया था और साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों की कवरेज के लिए लखनऊ चले गये। वहाँ आउटलुक फ़ेम योगेश मिश्रा के संस्थान न्यूज़ट्रैक डॉट कॉम और हिन्दी साप्ताहिक अपना भारत में काम किया। हाल ही में इन्होंने एक चीन की वेबसाइट से इस्तीफ़ा दिया है, जहाँ ये क्रिएटिव कंटेंट के लिए सपोर्ट कर रहे थे।

इसके बरक्स अमित राजपूत अपनी क़िताब ‘अंतर्वेद प्रवरः गणेश शंकर विद्यार्थी’ पर काम कर रहे थे, जो कि अति शीघ्र रिलीज़ होने जा रही है। इससे पूर्व ये विदेश मंत्रालय की एक कॉफ़ी-टेबल बुक ‘अभूतपूर्व संपर्क-असाधारण सफ़लताएँ’ का वर्तनी शुद्धिकरण भी कर चुके हैं। इस यात्रा के बाद अमित राजपूत एक बार फिर से ब्रॉडकास्टिंग की ओर लौटे हैं और अपना रेडियो में हेड ऑफ़ प्रोग्रामिंग राजेन्द्र चुघ के बाद टीम के वाइस कैप्टन की भूमिका में बतौर प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर नई ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन