Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

स्मृति ईरानी की मामूली सी खबर को मीडिया ने इतना क्यों उछाला, भाजपा की ही सांसद रिएक्ट

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का गोवा टूर और खुफिया कैमरा पकड़ने का मामला अब नए विवाद का सबब बन रहा है। आलतू-फालतू की सूचना को इतना मीडिया-महत्व देने पर भाजपा के अंदर ही तरह तरह की बातें होने लगी हैं। भाजपा की ही एक महिला सांसद ने इसका ट्विटर पर त्वरित प्रतिवाद किया है।

खुफिया कैमरा पकड़े जाने को लेकर भारतीय मीडिया ने मामूली सी बात इतना अधिक क्यों उछाल दी, यह अन्य राजनीतिक दलो और बौद्धिक तबकों में ही नहीं, खुद भाजपा के भीतर भी अचरज से देखा जा रहा है। भाजपा की एक महिला सांसद ने उसे इस तरह कवरेज दिए जाने को लेकर ऐतराज जताया है। 

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी स्मृति ईरानी की खबर को कवर करने से खफा हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि ‘भाजपा की National Executive की बैठक से ज्यादा दूसरी बकवास बातों पर ध्यान दिया जा रहा है।’

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने गोवा में एक कपड़े के शोरूम के ट्रायल रूम में खुफिया कैमरा पकड़ा था। स्मृति ईरानी की इस खबर को फुटेज दिए जाने के बाद उन्होंने यह ट्वीट किया। हालांकि बाद में उन्होंने अपने पहले वाले ट्वीट पर सफाई देते हुए दूसरा ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि,’पहला ट्वीट स्मृति ईरानी से जुड़ा हुआ कतई नहीं है।’ 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन