Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उ.प्र.श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से निकाले गए पीलीभीत के दो पत्रकार

पीलीभीत के पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री (पत्रकार, राष्ट्रीय सहारा) व केशव अग्रवाल (पत्रकार, टाइम्स आफ इंडिया) को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाकर ना सिर्फ संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया बल्कि प्रदेश कार्यकारिणी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इन दोनों पर अनुशासनहीनता और यूनियन के प्रदेश महामंत्री से फोन पर की गई व्यक्तिगत वार्ता को सोशल मीडिया की प्लेटफॉर्म पर वायरल करने का भी आरोप है।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडे ने बताया कि पीलीभीत के पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री व केशव अग्रवाल पीलीभीत की स्थानीय इकाई के प्राथमिक सदस्य थे। स्थानीय इकाई ने 15 मई को बुलाई गई आपात बैठक में संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते सर्वसम्मति से इनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी। इन दोनों पत्रकारों ने शुक्रवार को सुबह सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर प्रदेश कार्य समिति की सदस्यता से इस्तीफा देने की सूचना वायरल कर यह दर्शाने का प्रयास किया कि लोग श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को छोड़ कर भाग रहे हैं जबकि दोनों ही को स्थानीय इकाई ने 15 मई को ही निष्कासित कर दिया था।

श्री पांडे ने बताया कि शुक्रवार को दोनों सदस्यों ने त्यागपत्र दिए जाने की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की। इसके बाद यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य केशव अग्रवाल ने मुझसे फोन पर बात की तो मैंने उन्हें स्पष्ट किया कि स्थानीय इकाई द्वारा आपको प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी से निष्कासन का निर्णय प्रदेश के स्तर पर होगा। प्रदेश अध्यक्ष व मैं इसी हफ्ते पीलीभीत में बैठकर इसका निर्णय करेंगे। मेरी यह वार्ता उक्त दोनों सदस्यों ने फोन करने के बाद वायरल करके यह दिखाने का प्रयास किया कि उन्हें निष्कासित नहीं किया गया है, जो कि गलत है तथा नीति विरुद्ध है। अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है जिसे क्षमा नहीं किया जा सकता। अतः प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार दोनों सदस्यों अमिताभ अग्निहोत्री (पत्रकार, राष्ट्रीय सहारा) व केशव अग्रवाल (पत्रकार, टाइम्स आफ इंडिया) को तत्काल प्रभाव से अनुशासनहीनता करने तथा आपसी वार्ता को सार्वजनिक करने के आरोप में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से ही निष्कासित कर दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन