Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मैं उन सबसे माफ़ी मांगना चाहूंगा जो मुझ पर भरोसा करके ‘टीवी9 भारतवर्ष’ आए : विनोद कापड़ी

विनोद कापड़ी ने टीवी9 भारतवर्ष को गुडबॉय बोल दिया… टीवी9 भारतवर्ष के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापड़ी ने आखिरकार चैनल को अलविदा कह दिया. भड़ास पर इस बाबत पहले ही खबर छप चुकी है. टीवी9 भारतवर्ष चैनल के स्टाफ ने विनोद कापड़ी को विदाई दी. इस मौके पर ग्रुप फोटो भी हुए. विनोद कापड़ी ने न्यूज रूम में जाकर सभी से हाथ मिलाया.

भावुक कर देने वाले इस क्षण के दरम्यान हर कोई इस चैनल के निर्माण में विनोद कापड़ी की मेहनत और विजन की तारीफ कर रहा था. विनोद कापड़ी ने अपना अंतिम विदा पत्र पूरे स्टाफ को जो भेजा वो यूं है-

दोस्तों… कुछ मीठा हो जाए…

शाम 6.15 बजे आइए कैफ़ेटेरिया में ..

जलेबी और समोसे के साथ…कुछ जश्न हो जाए…शानदार जानदार काम करने का और आप से जुदा होने का ?? ..

कई दोस्तों ने पिछले कुछ दिनों में कई बार कहा कि सर launch party कब है? तो मैं उनसे कहता था farewell party की तैयारी करो…तो इसे वो पार्टी भी समझ लिया जाए ??

बात बस इतनी कहनी है कि जीवन भर अपने कुछ उसूलों पर अमल किया.. ये छोटे मोटे उसूल ही आपको उर्जा देते हैं…पिछले कुछ दिनों में कई बार लगा कि चलिए कुछ सुलह सफ़ाई समझौते कर लेते हैं… लेकिन वो जो आपका अंतर्मन होता है ना… वो आपसे जब सवाल करने लगता है तो फिर आप अपने मन की सुनते है… क्योंकि वही अंतर्मन आपको खुद अपने लिए सम्मान दिलाता है। और दूसरी बात.. आप सब जानते हैं कि फ़िल्म मेरा पहला प्यार है… ये फ़िल्मे ही हैं… जिस की वजह से पाँच साल पहले मैंने जमे जमाए टीवी करियर को छोड़ दिया था… मैंने वापसी की थी अपने 23 साल पुराने दोस्त रवि प्रकाश के लिए… जिसने हाड़ माँस से TV9 को पैदा किया…बनाया… और यहाँ तक पहुँचाया… मेरे सारे दोस्त जानते हैं कि रवि नहीं होता तो मैं टीवी में नहीं आता…

हाँ .. इस मौक़े पर मैं उन सबसे माफ़ी माँगना चाहूँगा जो मुझ पर भरोसा करके यहाँ आए.. इस तरह इस क़दम के लिए मैं आपका गुनहगार हूँ पर आप अगर मुझे जानते हैं तो आप मेरी मजबूरी समझेंगे… फिर भी आपका विश्वास तोड़ने के लिए आपसे बार बार माफ़ी माँगता हूँ.. सच कहूँ तो ये वो आप ही लोग थे कि जिनकी वजह से मैंने सोचा कि चलो थोड़े बहुत समझौते जीवन में कौन नहीं करता.. मुझे भी कर लेने चाहिए.. लेकिन फिर उसकी भी एक सीमा होती है…

साथ ही मैं आप सब को आश्वस्त करना चाहता हूँ TV9 एक शानदार ग्रुप है… 16 साल में इस ग्रुप ने जानदार काम किया है…आगे भी इस ग्रुप की बड़ी योजनाएँ हैं…नए मैनेजमेंट के भारतवर्ष को लेकर बड़े प्लान हैं… इसलिए

आप सब लोग बिलकुल भी चिंता ना करें… सब कुछ यथावत चलता रहेगा… शायद और बेहतर होगा… कम से कम अब न्यूज़रूम में कोई चिल्लाने वाला नहीं होगा…News में कुछ प्रयोग किए थ…जिन पर मुझे गर्व ह … आप लोग उसे चलाते रहेंगे तो बेहद ख़ुशी होगी…

आख़िरी बात ..

आप सब जानते है ..

टीवी पत्रकारिता के लिए ये एक बेहद मुश्किल वक्त है… मुझे बस इतना ही कहना है कि आप सिर्फ निष्पक्ष भी रहेंगे तो पत्रकारिता की बहुत बड़ी सेवा हो जाएगी…

आप सबको बहुत सारा प्यार… आप सब को और भारतवर्ष के सपने को हमेशा मिस करूँगा….

BIG THANKS to all of you.

All my love and best wishes friends


विनोद कापड़ी का ट्वीट :

विनोद कापड़ी का फेसबुक स्टेटस :
Vinod Kapri : Best farewell one can ever dream. So touching. Getting emotional. All my love to you guys at @TV9Bharatvarsh. Thanks a million for this video @Journalist_Inna and editor Sunny.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sanjib Kumar Mishra

    June 2, 2019 at 4:37 pm

    Great

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन