Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भारत से किसी गुलाम जैसा बर्ताव कर रहा अमेरिका, पर भक्तों का अभी खून नहीं खौला!

Sheetal P Singh : भारत को अमरीकी निर्देश. ईरान से सस्ता कच्चा तेल नहीं ख़रीद सकते. रूस से सस्ती और अचूक S400 आकाश रक्षक प्रणाली नहीं ख़रीद सकते. चीन से हुआवे और ज़ेड टी एल के सस्ते टेलीकाम उपकरण नहीं ख़रीद सकते!

ये सब अमरीका या उसके दोस्तों से ही लेने पड़ेंगे और अमरीका पहले दी जा रही हर क़िस्म की रियायत भी बंद कर चुका है जिससे हमारा अमरीका को निर्यात काफ़ी घट जाने को मजबूर है!

चलो भई राष्ट्रभक्त समाज खंजड़ी बजाओ, ये साहेब के दोस्त के आदेश हैं हुकुम तो बजाना ही पड़ेगा! फिलहाल खबर है कि इस घटनाक्रम पर अभी तक किसी भक्त का खून नहीं खौला है.

वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह की एफबी वॉल से.

इसी मुद्दे पर कुछ अन्य टिप्पणियां-

Girish Malviya : बज गया डंका : अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत को मिलने वाले जीएसपी दर्जे को खत्म किया, भारत जीएसपी का सबसे बड़ा लाभार्थी देश है.

Asrar Khan : अमेरिका एक टुच्चा बनिया देश है जो भारत को रूस से S 400 मिसाइल और ईरान से तेल न खरीदने के लिए धमकी दे रहा है और हम चुप हैं …!

Samar Anarya : मोदी ने ईरान से तेल आयात करने पर अमेरिकी प्रतिबंध स्वीकार किया, मनमोहन सिंह ने नहीं किया था। फिर भी अमेरिका ने भारत से विशिष्ट व्यापार समझौता रद्द कर दिया। और मोदी सरकार बस इतना मिमिया सकी कि यह ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है। बज रहा है घंटा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन