Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

जबलपुर में सट्टे से कमाई कर रहे पत्रकार को बीट से हटाया!

जबलपुर में 2 प्रमुख अखबारों के कुछ पत्रकार सट्टे चलाने के साथ-साथ इसे संरक्षण दे रहे हैं। पुलिस और पत्रकारों के संरक्षण में चल रहे सट्टे व लेनदेन का मामला हाल ही में तब उजागर हुआ, जब एक अखबार के मालिकों ने क्राइम रिपोर्टर से बीट छीनकर उसे दूसरी बीट पकड़ा दी। जबलपुर के पत्रकारों और पुलिस के बीच यह खूब चर्चा में है।

जिस रिपोर्टर से बीट छीनी गई है, वह पहले जिस अखबार में था, उसी के क्राइम बीट के सहयोगी ने जब्त 10 लाख रुपये सट्टे की रकम का आधा हिस्सा ले आया था। यह रकम जबलपुर के सभी प्रमुख अखबारों के क्राइम रिपोर्टरों को सेट करने के नाम पर ठेके के तौर पर लिया गया था।

पुलिस ने यह रकम आईपीएल के दौरान जबलपुर के सिहोरा में चल रहे सट्टे से जब्त की थी। लेकिन इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसी का फायदा दो पत्रकारों ने उठाया। पुलिस भी मामला अखबार में न छपे, इसलिए आधा हिस्सा दे दिया।

5 लाख की राशि बड़ी थी। अन्य क्राइम रिपोर्टरों को जब यह बात पता चली तो मामला बढ़ गया। धीरे-धीरे बात मालिकों के कानों तक पहुंची तो मुख्य किरदार निभाने वाले रिपोर्टर को बीट से हटा दिया। मगर सटोरियों और पुलिस से पैसा लाने वाले दूसरे बड़े अखबार के रिपोर्टरों ने अपने सिटी चीफ और संपादक को सेट कर लिया।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन