Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

दैनिक भास्कर के पत्रकार समेत तीन पर वसूली का मुकदमा दर्ज

सितारगंज (उधमसिंह नगर) : उत्तराखंड के सितारगंज में तीन पत्रकारों के खिलाफ इस्लामनगर वार्ड—4 की महिला ने पति को कोतवाली से छुड़ाने के नाम पर धन वसूली को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के इस्लामनगर की मेनाज ने पति आरिफ को कोतवाली से छुड़वाने के लिए तीन पत्रकारों पर 20 हजार रुपये लेने व फिर तीन लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है. इन पत्रकारों में दैनिक भास्कर का आरिफ, न्यूज इंडिया के अनीस व उस्मान हैं.

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. बताया जाता है कि नामजद पत्रकार अब मामले में समझौते के लिए हाथ पैर मार रहे हैं. पूर्व में ईंट भट्ठे के मामले में भी धन वसूली संबंधी एक तहरीर भट्ठा स्वामी ने कोतवाली में दी थी. उसमें भी इन्हीं पत्रकारों में से कुछ शामिल थे. हालांकि बाद में इस मामले में समझौता हो गया था. एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि मामले में पत्रकार व अन्य जो भी दोषी पाया जायेगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन