Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश ने निगम अफसर को बल्ले से पीटा, देखें वीडियो

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर नगर निगम अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटा। इंदौर के गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर मकान को तोड़ने के लिए निगम की टीम पहुंची थी।

इस दौरान तीन नंबर क्षेत्र से विधायक आकाश विजयवर्गीय भी वहां पहुंच गए। उन्होंने निगम अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि आप 5 मिनट में यहां से नहीं गए तो आगे जो होगा इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।

इसके बाद उनके साथ मौजूद लोगों ने पोकलेन की चाबी भी निकाल ली। निगम के अधिकारियों और विधायक के बीच जमकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बल्ले से निगम अधिकारी को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने पोकलेन मशीन पर पथराव कर उसे फोड़ दिया।

उधर, नगर निगम में कर्मचारी नेता उमाकांत काले ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नगर निगम में सभी विभागों का काम करवाया गया बंद. निगम कर्मी हड़ताल पर गए. कमिश्नर कार्यालय पर धरने की खबर.

इंदौर में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय गुंडागर्दी मामले में प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि इस घटना से बीजेपी का चाल चरित्र चेहरा उजागर हुआ है.

इस प्रकरण पर अविनाश पांडेय समर लिखते हैं-

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगरपालिका कर्मचारियों को बैट से लिंच करने की कोशिश की. अगला नंबर किसका है? इस घटना की रिपोर्टिंग करने का दुस्साहस करने वाले टाइम्स काऊ और अन्य पेड मीडिया हाउस के पत्रकारों का? बाकी: कोई मुझे हमले के शिकार कर्मचारियों का जाति और धर्म बताएगा क्या? भाजपा विधायक और पार्टी महासचिव के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने जिस सरकारी कर्मचारी को लिंच करने की कोशिश की न उससे जय श्री राम का नारा लगवाया न हनुमान चालीसा पढ़वाई। मतलब साफ़: अधिकारी हिंदू ही होगा।

देखें वीडियो-

https://twitter.com/TheSamirAbbas/status/1143792469928108035?s=19
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन