Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

लेखक पत्रकार अमित राजपूत की पुस्तक ‘अंतर्वेद प्रवर’ का लोकार्पण

पुस्तक ‘अंतर्वेद प्रवरः गणेश शंकर विद्यार्थी’ का लोकार्पण शुक्रवार को नई दिल्ली के 10, राजाजी मार्ग पर किया गया। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर लेखक अमित राजपूत ने इस मौके पर अपनी किताब की पहली प्रति भेंट की। इसमें उनके साथ शैलेन्द्र भदौरिया, वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मी शंकर बाजपेयी और भारतीय जनसंचार के महानिदेशक वरिष्ठ पत्रकार केजी सुरेश शामिल रहे।

लेखक ने बताया कि उनकी क़िताब ‘अंतर्वेद प्रवर’ गणेश शंकर विद्यार्थी का पुनरावलोकन है, जिसमें विद्यार्थीजी से जुड़ी इतिहास की उन जानकारियों का संग्रह किया गया है, जो अब तक प्रकाश में नहीं आयी हैं, ख़ासतौर से उनके गृह जनपद फतेहपुर से गणेश शंकर विद्यार्थी के सरोकारों को इसमें शामिल किया गया है। आज़ादी के बाद गणेशजी के प्रभावों से पनपे अनेक राजनैतिक कुतूहल का भंडार भी इस पुस्तक में शामिल किया गया है।

इस मौके पर राजीव तिवारी, राजश्री त्रिवेदी और हर्ष कुमार मिश्र सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और विद्वान शामिल रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन