Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

DJA चुनाव : LSTV के अनुराग पुनेठा अध्यक्ष और यूनीवार्ता के सचिन बुधौलिया महासचिव बने

नई दिल्‍ली, 9 अगस्‍त 2019. दिल्‍ली जर्नलिस्‍ट्स एसोसिएशन (डीजेए) के द्विवार्षिक चुनाव (2019-2021) में लोकसभाटीवी के अनुराग पुनेठा निर्विरोध अध्यक्ष एवं यूनीवार्ता के सचिन बुधौलिया महासचिव निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्‍द्र बरतरिया एवं सह चुनाव अधिकारी आशीष कुमार ‘अंशु’ ने आज यहां नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्‍यों के निर्वाचन की घोषणा की।

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन कार्यकारिणी समिति में आलोक गोस्‍वामी (पांचजन्‍य), संजीव सिन्‍हा (प्रवक्‍ता डॉट कॉम), राकेश शुक्ला (नवभारत) एवं अतुल गंगवार (बोलबिंदास डॉट कॉम) उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि आदित्‍य भारद्वाज (पांचजन्‍य), राजकमल चौधरी (ज़ी न्‍यूज) एवं मंजीत नेगी (आजतक) सचिव चुने गए हैं। रोजनामा मेरा वतन के अरशद फरीदी कोषाध्यक्ष बने हैं।

कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में केशव कुमार (स्वतंत्र पत्रकार), विक्रमजीत सिंह (डीडी न्यूज), निशांत राघव (नवोदय टाइम्स), संदीप जोशी (स्वतंत्र पत्रकार), विकास कौशिक (एबीपी न्यूज), शिवानी पांडेय (स्वतंत्र पत्रकार), निर्मल यादव (पीटीआई भाषा), अरुण कुमार सिंह (पांचजन्‍य), भुवन भास्‍कर (डीडी किसान), राहुल शर्मा (पंजाब केसरी), मनीष ठाकुर (ईटीवी भारत), निशि भाट (स्वतंत्र पत्रकार), हर्ष वर्धन त्रिपाठी (स्वतंत्र पत्रकार) एवं प्रवीण तिवारी (नवज्योति) निर्वाचित हुए हैं।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव मनोज वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्‍यक्ष राकेश आर्य एवं दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल पांडेय ने दिल्‍ली जर्नलिस्‍ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शुभकामना देते हुए कहा है कि यह टीम दिल्ली में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके हितों को लेकर निरंतर सक्रिय रहेगी।

प्रेस विज्ञप्‍ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन