Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘एक्सप्रेस टीवी’ छोड़ गए विप्लव अवस्थी, ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ के साथ नई पारी

नए लांच होने वाले न्यूज चैनल एक्सप्रेस टीवी के दुर्दिन शुरू हो गए हैं. चैनल लांच से पहले ही कई किस्म के विवादों में आ गया है. चैनल को विप्लव अवस्थी ने भी गुडबाय बोल दिया है. करीब 14 साल से कानूनी रिपोर्टिंग करने वाले टीवी पत्रकार विप्लव अवस्थी ने अब न्यूज वर्ल्ड इंडिया ज्वाइन कर लिया है. यहां वौ बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट के तौर पर सुप्रीम कोर्ट कवर करेंगे.

विप्लव अवस्थी इससे पहले एक्सप्रेस टीवी, लाइव टुडे, समाचार प्लस, न्यूज एक्सप्रेस, सीएनईबी, यूएनआई टीवी और एस1 में बतौर लीगल रिपोर्टर काम कर चुके हैं. निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्टिंग में पत्रकार विप्लव अवस्थी की अच्छी पकड़ बताई जाती है. न्यूज वर्ल्ड इंडिया से मिली खबर के मुताबिक सीईओ रोहित सक्सेना से पत्रकार विप्लव अवस्थी के पुराने रिश्ते हैं जिसके कारण रोहित सक्सेना ने उन्हें अपने संस्थान में ज्वाइन कराया है.

न्यूज वर्ल्ड इंडिया में कुछ समय पहले तक सेलरी संकट चल रहा था लेकिन सीईओ रोहित सक्सेना के आने के बाद तमाम बदलाव देखे जा रहे हैं. कानपुर के रहने वाले पत्रकार विप्लव अवस्थी लॉ ग्रेजुएट हैं और कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज के पढ़े हुए हैं। पत्रकार विप्लव अवस्थी ने स्वर्गीय आलोक तोमर, मुकेश कुमार, राहुल देव, प्रदीप सिंह, पंकज शुक्ला जैसे वरिष्ठ पत्रकारों के अधीन काम किया हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन