Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ का रियल स्टेट कारोबारी रतन द्विवेदी नहीं दे रहा पत्रकारों का बकाया पैसा

संपादक
भड़ास4मीडिया

महोदय

लखनऊ स्थित गोमतीनगर के पत्रकारपुरम में mnewsindia.com नाम से पोर्टल खोला गया था। कुछ ही महीनों बाद कर्मचारियों का वेतन लेट किया जाने लगा। इसके बाद अचानक से कंपनी बंद कर दी गयी। बिना कोई नोटिस या अग्रिम सूचना के सभी कर्मचारियों को कंपनी बन्द होने की बात कहकर मना कर दिया गया। कहा गया कि वेतन बाद में आकर लेना।

इसके बाद दो महीनों बीत गए, सेलरी के लिए सिर्फ समय दिया जा रहा है। रक्षाबंधन त्योहार पर भी अंतिम उम्मीद कर्मचारियों की तोड़ते हुए वेतन नहीं दी गयी। फिर अगला डेट 20 अगस्त कर दिया गया। कम्पनी के चेयरमेन रतन द्विवेदी हैं जिनका रियल स्टेट का कारोबार है। इन्होंने कई कंपनियां कुछ दूसरे लोगों के नाम से खोल रखी हैं। उन कंपनियों में एक का नाम mcare से है। इसमे लोगों का रुपया इन्वेस्ट कराया गया और अब गड़बड़ियों की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल चेयरमैन न तो फ़ोन उठा रहे हैं न सेलरी दे रहे हैं।

पीड़ित कर्मचारियो में शुभेंदु शुक्ला, विशाल मिश्रा, शशि कुशवाहा, अंकुर किशोर आदि हैं. वेतन का पैसा कुल कर्मचारियों का मिलाकर एक लाख रुपये के करीब है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन