Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हिंदी अकादमी दिल्ली के पुरस्कारों की घोषणा, पत्रकारिता सम्मान सुप्रिय प्रसाद को (देखें पूरी लिस्ट)

सुप्रिय प्रसाद

आजतक चैनल के हेड और टीवी टुडे नेटवर्क के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद को इस साल के हिंदी अकादमी पत्रकारिता सम्मान के लिए चुना गया है। सुप्रिय को ये सम्मान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की कैटेगरी में मिलेगा। इस कैटेगरी में सम्मान के साथ 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जाती है।

सुप्रिय प्रसाद करीब 24 साल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में हैं। आजतक न्यूज चैनल से ही उन्होंने अपनी पहली नौकरी शुरू की और अब ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सुप्रिय को टीआरपी गुरु भी कहा जाता है।

सुप्रिय आजतक ही ओढ़ते-बिछाते हैं। दिन रात मेहनत करते हैं। आजतक अगर बरसों से नंबर वन की कुर्सी पर जमा हुआ है तो इसके पीछे सुप्रिय की मेहनत का बहुत बड़ा योगदान है। सुप्रिय को हिंदी अकादमी का ये सम्मान हमारे भारतीय जनसंचार संस्थान यानी आईआईएमसी के लिए, आईआईएमसी के हमारे बैच के लिए भी बहुत गौरव की बात है। हमारे 1994-95 के पूरे बैच की तरफ से सुप्रिय को ढेर सारी बधाइयां।

देखें पूरी लिस्ट-

आजतक न्यूज़ चैनल के वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन