Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार नितिन ठाकुर दुर्घटनाग्रस्त, हुई सर्जरी

टीवी9 भारतवर्ष चैनल में कार्यरत पत्रकार नितिन ठाकुर सीढ़ियों से फिसलने के कारण बुरी तरह चोटिल हो गए हैं. उनके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई जिसके चलते उन्हें सर्जरी कराना पड़ा. बताया जाता है कि वह सीढियों से उतरते वक्त फोन पर ध्यान गड़ाए थे जिससे उनके पैर ग़लत जगह पड़ गए और वह गिर पड़े. फिलहाल वह बेड रेस्ट पर हैं. फेसबुक के चर्चित लेखकों में शुमार नितिन ठाकुर ने अपनी सेहत को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है जो यूं है-

Nitin Thakur : अब मैं एकदम ठीक हूं। परेशान मत होइए। 25 की शाम को हादसा हुआ और तब से आईसीयू में था। मैसेंजर और वॉट्सएप पर अभी होश आने के बाद आपके संदेश पढ़े। दिल से बहुत आभारी हूं। किसी को बताकर परेशान नहीं करना चाहता था लेकिन दो दोस्तों ने फेसबुक पर लिख दिया तो सोचा खुद ही बता दूं। आज चार घंटे तक बाजू की सर्जरी हुई और शायद दो दिन एडमिट रहूंगा। फिर कुछ दिन बिस्तर पर रहना होगा। परिजन साथ हैं और दोस्त भी खूब ख्याल रख रहे हैं। अब सब ठीक है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन