Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दिल्ली पत्रकार संघ के चुनाव सम्पन्न, मनोहर सिंह फिर बने अध्यक्ष, देखें पूरी टीम

नई दिल्ली : दिल्ली पत्रकार संघ के द्वि वार्षिक (2019-2021) चुनाव सम्पन्न हो गए। निर्वाचन अधिकारी हेमंत विश्नोई और सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल गोयल की देखरेख में सम्पन्न चुनावी प्रक्रिया के दौरान पीटीआई भाषा के मनोहर सिंह को सर्वसम्मति से दिल्ली पत्रकार संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। श्री सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) से सम्बद्ध दिल्ली पत्रकार संघ की 25 सदस्यीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर उमेश चतुर्वेदी (आल इंडिया रेडियो) व नेत्रपाल शर्मा (पीटीआई-भाषा), महासचिव पद पर अमलेश राजू (जनसत्ता), कोषाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र स्वामी (दिल्ली आजतक) और सचिव पद पर संतोष सूर्यवंशी (स्वतंत्र पत्रकार) व श्रीनाथ मेहरा (नवज्योति) को चुना गया है। वहीं, चंचल सिंह (स्टेट्समैन), धर्मेंद्र डागर (दैनिक भास्कर), प्रेरणा कटियार (इकोनॉमिक टाइम्स) और जेके पुष्कर (नवोदय टाइम्स) को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुना गया है। इन चुनावों में पहली बार छह महिला पत्रकार निर्वाचित हुई हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. charan singh

    August 30, 2019 at 5:18 pm

    aakhir kyha kam hai is ptrkar sangh ka kaam, jo patrkar apni hi ladai nahi lad sakte hain, ve kisi dusre ki kya ladenge ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन