Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सैयद हुसैन को द ब्रिज, बैंगलोर ने दी बड़ी ज़िम्मेदारी

टीवी पत्रकारिता में 12 सालों से ज़्यादा का अनुभव रखने वाले और खेल पत्रकारिता में पहचान बनाने वाले सैयद हुसैन ने नई पारी द ब्रिज, बैंगलोर से शुरू की है। यहाँ इन्हें हिंदी कंटेंट हेड की ज़िम्मेदारी दी गई है। द ब्रिज इंग्लिश में एक नामी खेल संस्थान है और अब हिन्दी में भी अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए इसका कार्यभार सैयद हुसैन के कंधों पर होगा।

सैयद टीवी पत्रकारिता में एक दशक से ज़्यादा का अनुभव रखते हैं जिनमें उनकी ताक़त एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और खेल है। टीवी पत्रकारिता के साथ साथ सैयद ने कई डीजीटल स्पोर्ट्स हाउस में भी रह चुके हैं और यही वजह है कि द ब्रिज ने उनपर भरोसा जताते हुए एक बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। खेल दिवस के मौक़े पर खेल संस्थान में नई पारी की शुरुआत से सैयद काफ़ी उत्साहित हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन