Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

‘नवभारत’ के दिल्ली ब्यूरो चीफ अनुज गुप्ता की लाश मिली, मर्डर या सुसाइड- जांच से पता चलेगा!

नागपुर से प्रकाशित अखबार नवभारत के दिल्ली ब्यूरो चीफ अनुज गुप्ता की हरिद्वार में लाश मिली है. पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला माना है पर हालात कह रहे हैं कि यह मर्डर का भी मामला हो सकता है. अनुज रुके थे कहीं, उनकी लाश मिली कहीं. वे जहां रुके थे, वहां चद्दर तकिये बाथरूम में खून ही खून है और कमरा बाहर से बंद था.

वरिष्ठ पत्रकार अनुज गुप्ता अपने घर वालों को बिना बताए हरिद्वार गए थे. हरिद्वार में वह जीएसए गेस्ट हाउस में ठहरे थे. घरवालों ने इधर दिल्ली में लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी.

हरिद्वार के गेस्ट हाउस से वह रविवार की देर रात बिना बताए कमरा लॉक कर कहीं निकल गए. होटल प्रबंधन ने संपर्क करने की कोशिश की तो न फोन मिला और न रुम खुला. होटल प्रबंधन ने अनुज द्वारा दिए गए मोबाइल फोन पर संपर्क किया तब पता चला कि वह घर से बिना बताए निकले हैं.

होटल प्रबंधन की सूचना पर आई पुलिस ने कमरा खोला तो देखा कि कमरे में चादर तकिया खून से सने हैं. बाथरूम में खून ही खून पड़ा है. कमरे में अनुज मौजूद न थे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला वह देर रात होटल से निकले.

बाद में अनुज का शव गंग नहर पथरी पावर हाउस रानीपुर झाल से मिला. पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है. यह प्रकरण उलझआ हुआ लग रहा है. पुलिस जांच में जुटी है.

छत्तीसगढ़ के कोरबा के मूल निवासी अनुज गुप्ता ‘जनसत्ता’ चंडीगढ़ में काम कर चुके हैं. उनके परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन