Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लाइव दिखाने के चक्कर में एबीपी न्यूज ने दर्शकों को मां-बहन की गाली सुना दी!

लाइव दिखाने के चक्कर में कभी कभी बहुत असहज स्थिति पैदा हो जाती है. आज ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब आज हो रहे दिल्ली मतदान के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल अपना वोट देने गये.

अरविंद के चारों तरफ़ कैमरे लगे थे और रिपोर्टर एक दूसरे से धक्का मुक्की करके बाइट लेने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे. एबीपी न्यूज चैनल पर यह सब कुछ लाइव चल रहा था. रुबिका लियाक़त एंकरिंग कर रहीं थी.

तभी ऐसा घटा जिसकी उम्मीद ही नहीं थी. एक कैमरामैन ने आगे ना आ पाने के कारण मां बहन की गाली दूसरे कैमरामैनों को ज़ोर से बक दी.

लाइव होने के कारण गाली दर्शकों तक पहुँच गयी. फिर तो एंकर रूबिका लियाकत का चेहरा देखने लायक़ हो गया. हालांकि उन्होंने खुद को संभाला और माफी मांगते हुए कहा कि उनको ऐसी उम्मीद नहीं थी.

मतलब क्या उम्मीद न थी? कि कैमरामैन गालियां नहीं बकेगा?

मैडम, दर्शकों को तो आप एंकरों और टीवी चैनलों से भी बहुत कुछ की उम्मीद न थी. उम्मीद न थी कि टीवी चैनल देखते ही देखते सत्ता के भोंपू बन जाएंगे.

इसलिए आप भी मस्त रहिए. जो हो जाए उसे कम ही मानिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन