Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

रोहित सक्सेना ने की नीरज गुप्ता के साथ मीडिया ग्रुप की घोषणा

दो दशक से ज़्यादा मीडिया के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रारूपों को अपनी सेवाएं दे चुके रोहित सक्सेना ने दस वर्षो से ज़्यादा पार्लियामेंट्री बिजनेस (Parliamentary Business) के तहत सांसदों पर रिसर्च कर रहे श्री नीरज गुप्ता के साथ इसे अब मीडिया हाउस का रूप दिया है। श्री सक्सेना इस ग्रुप में सीईओ और मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

गौरतलब है कि पार्लियामेंट्री बिजनेस (Parliamentary Business) के तहत सांसदों पर रिसर्च कर रहे श्री नीरज गुप्ता इस समूह में एडिटर-इन-चीफ की भूमिका निभाएंगे। मीडिया ग्रुप का संचालन इसके हेड ऑफिस नोएडा सेक्टर
7 से होगा।

इस मीडिया हाउस का उद्देश्य सांसदों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेही तय कराना है। पार्लियामेंट बिज़नेस सांसदों को उनके क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराने एवं संसदीय क्षेत्र की जनता और उनके प्रतिनिधियों (सांसदों) के बीच कड़ी का काम करेगा।

देशभर से लगभग 600 पत्रकार (Reporters) इस समूह के साथ जुड़ेंगे जो सांसदों के द्वारा किए गए कार्यों पर नज़र रखेंगे और उनके संसदीय क्षेत्र में किए गए कार्यों से वहां की जनता को अवगत कराएंगे।

“एक सांसद-एक रिपोर्टर” की शैली पर प्रतिदिन पार्लियामेंट बिज़नेस के रिपोर्टर सांसदों के कामकाज का ब्यौरा जनता के बीच लाने का कार्य करेंगे तथा उनके संसदीय क्षेत्र से लेकर संसद में किए गए उनके परफारमेंस का लेखा-जोखा भी जनता तक पहुंचाएंगे।

पार्लियामेंट के काम काज का अनुभव एवं लेखनी पर अच्छी पकड़ रखने वाले लोग इस ग्रुप के साथ जुड़ने के लिए अपना प्रोफाइल [email protected] पर भेज सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन