Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मनोरंजन भारती प्रबंध संपादक हो गए तो फिर रवीश कुमार क्या हो गए?

-Yashwant Singh-

रवीश कुमार का पद अब तक प्रबंध संपादक का था. हालांकि वे खुद प्रबंध संपादकों का कई बार मखौल उड़ा चुके हैं कि ये जाने कैसे संपादक हैं जो प्रबंध में लगे रहते हैं. पर जब उन्हें प्रबंध संपादक का पद मिला तो चुप्पी साध गए. वे चुपचाप उस पद को जीते रहे. ताजी सूचना है कि मनोरंजन भारती को भी अब प्रबंध के काम में लगा दिया गया है. यानि उनका भी पद प्रबंध संपादक का हो गया है.

तो सवाल उठता है कि जब मनोरंजन भारती प्रबंध के काम में लग गए हैं तो रवीश जी भी प्रबंध का काम करते रहेंगे या उन्हें कोई दूसरा पद दिया गया है? या फिर प्रबंध का काम दो दो लोग मिल जुल कर देखेंगे?

इसका जवाब कोई एनडीटीवी वाला ही दे सकता है. फिलहाल तो मनोरंजन भारती को तरक्की की बधाई.

देसज और सहज रिपोर्टर-एंकर के रूप में चर्चित मनोरंजन भारती 24 साल से एनडीटीवी के साथ हैं. आईआईएमसी से पढ़ने के बाद दूरदर्शन से जुड़े. उसके बाद से लगातार एनडीटीवी के ही साथ हैं. वे बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं.

रवीश कुमार के मैनेजिंग एडिटर बनने की पुरानी खबर पढ़ें, नीचे दिए शीर्षक पर क्लिक करें

रवीश NDTV के ME बने

उपरोक्त पुरानी खबर, जिसमें रवीश कुमार के मैनेजिंग एडिटर बनने की जानकारी दी गई है, में इस बात का भी जिक्र है कि उनके अलावा पहले से मैनेजिंग एडिटर के रूप में काम कर रहे सुनील कुमार भी पद पर बने रहेंगे.

तो अब सवाल है कि क्या एनडीटीवी में तीन तीन मैनेजिंग एडिटर हो गए?

इसका भी जवाब कोई एनडीटीवी वाला ही दे सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन