Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

अमेरिकी मीडिया ने ऐतिहासिक काम किया, झूठ बोल रहे ट्रंप का लाइव प्रसारण रोका (देखें वीडियो)

-Abhishek Parashar-

लोकतंत्र को बचाने के मामले में सबसे बड़ी भूमिका चौथे पिलर की होती है. यानी पत्रकारिता की. कल जब अमेरिकी राष्ट्रपति टीवी पर बेबुनियाद दावे कर रहे थे तब अमेरिकी टेलीविजन ने एक ऐतिहासिक काम किया और उन्होंने ट्रंप के भाषण को बीच में यह कहते हुए रोक दिया कि ट्रंप बेहूदा और बेबुनियाद दावे कर रहे हैं. पत्रकारिता का मतलब केवल रिपोर्टिंग नहीं होती है, उसे यह अधिकार है कि वह उन बातों को लोगों तक न पहुंचने दे जिससे अस्थिरता पैदा हो सकती है.

हालांकि, यह बेहद संवेदनशील और सब्जेक्टिव मामला है, जिसकी व्याख्या लोग अपनी-अपनी सहूलियत से कर सकते हैं. लेकिन कल जो अमेरिका में हुआ, वह दुनिया भर की टीवी पत्रकारिता के लिए मिसाल है. विशेषकर भारत में जहां टीवी पत्रकारिता गंदी नाली की पत्रकारिता से कुछ अलग नहीं.

कुछ लोग इसे रियल टाइम फैक्ट चेकिंग कह सकते हैं लेकिन मैं इसे पत्रकारिता का बुनियादी सिद्धांत कहूंगा. जो फैक्ट नहीं है, उसे रिपोर्ट ही नहीं किया जाए .जब मैं कहूंगा कि रिपोर्ट नहीं किया जाए तो कुछ लोगों को यह सुनाई देगा कि रिपोर्ट को सेंसर कर दिया जाए. ऐसे लोगों का कुछ नहीं किया जा सकता.

देखें वीडियो, क्लिक करें- Video

झूठ बोल रहे ट्रंप का वीडियो

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन