Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भारत की जमीन पर काबिज चीन से ये कैसा समझौता कर लिया मोदीजी ने!

-सौमित्र रॉय-

वाह नरेंद्र मोदी जी।

अपनी गोदी में बिकी हुई मीडिया के ज़रिए बढ़िया झूठ फैला रहे हैं आप।

बिहार चुनाव की आड़ में आपने चीन के साथ चुपके से समझौता कर लिया कि पूर्वी लद्दाख से भारतीय सेना पहले पीछे हटेगी!

वाह। हम अपनी ही ज़मीन से पीछे हटेंगे। यानी दुनिया को आप दिखा रहे हैं कि भारत ने चीन की ज़मीन पर कब्ज़ा किया था।

मोदी जी, अब मान भी लीजिये कि आपने “देश नहीं बिकने दूंगा” का जुमला फेंका था। आप असल में बोलना चाह रहे थे कि देश बेच दूंगा।

और बेच दिया आपने देश। उस चीन को, जिसने हमारे 20 जवानों को बेरहमी से शहीद कर दिया।

आपके दाढ़ी बढ़ाने से असली चेहरा छिप नहीं पायेगा। आपने दिखा दिया है कि खून में व्यापार लेकर पीएम पद पर बैठा शख्स दरअसल एक नाकाम, झूठा और फ़रेबी इंसान है।

इतिहास आपको इसी रूप में याद करेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन