Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मान्यता प्राप्त समिति में युवाओं का बढ़ा प्रतिनिधित्व, आशीष व विजय त्रिपाठी समेत कई युवा जीते

हेमंत व शिवशरण का दबदबा कायम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति 2021 के चुनाव में हेमन्त तिवारी अध्यक्ष और शिव शरण सिंह सचिव पद पर अपना दबदबा एक बार फिर कायम कर चुके हैं।

आलोक कुमार त्रिपाठी ने कोषाध्यक्ष के पद पर कब्जा किया है। इस बार वरिष्ठ पत्रकारों के साथ युवा पत्रकारों ने भी जबरस्त भागीदारी की जिससे इस चुनाव में युवाओं का बोलबाला नजर आया।

समिति के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार सिंह, जफर इरशाद और आकाश शर्मा चुने गए। जबकि संयुक्त सचिव-अभिषेक रंजन, विजय कुमार त्रिपाठी तथा सुरेश यादव निर्वाचित हुए हैं।

महिला छायाकार रितेश सिंह ने कार्यकारिणी में सर्वाधिक मत लेकर पहले स्थान पर रही। नई कार्यकारिणी इस प्रकार हैं:-

1.सुश्री रितेश सिंह

2.दिलीप सिन्हा

3.राघवेन्द्र त्रिपाठी

4.राघवेंद्र प्रताप सिंह

5.प्रमोद श्रीवास्तव

6.अंशुमान शुक्ल

7.सुश्री रेनू निगम

8.मोहम्मद जुबैर अहमद

9.पवन मिश्रा

10.प्रेम शंकर अवस्थी

11.अफरोज रिजवी

12.पी.पी.सिंह

13.धीरेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव

  1. राम कृष्ण वाजपेयी

जीते सभी उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति चुनाव की निष्पक्षता के लिए निर्वाचन आयोग की जमकर प्रशंसा की और एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां भी दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन