Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हेडलाइन मैनेजमेंट के जमाने में टेलीग्राफ ने ली खबर की खबर

संजय कुमार सिंह-

आज एक और प्रमुख खबर उत्तर प्रदेश के प्रचार की है। यह खबर हिन्दुस्तान टाइम्स और द हिन्दू में तो खबर की तरह है, द टेलीग्राफ ने इस खबर की खबर ली है और इसे लीड बनाया है। हिन्दुस्तान टाइम्स का शीर्षक है, “मोदी ने कोविड, शासन पर यूपी मॉडल का समर्थन किया”। दि हिन्दू में भी यह खबर टॉप पर है। शीर्षक है, “प्रधानमंत्री ने कोविड से निपटने में उत्तर प्रदेश के प्रयासों की तारीफ की।” उपशीर्षक है, “कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोदी ने योगी की खूब तारीफ की।”

शीर्षक और फोटो के साथ अखबार ने बताया है कि प्रधानमंत्री ने कल बनारस में क्या कहा और वास्तविकता क्या है। उदाहरण के लिए, कोविड से निपटने में बेजोड़ सफलता के लिए प्रशंसा किए जाने पर अखबार ने बताया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मई में ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत को ‘आपराधिक कार्रवाई’ और ‘नरसंहार से कम नहीं’ कहा था। गंगा में बहने वाले और नदी के किनारे रेत में दबाए गए शवों के लिए उस समय जो शब्द सबसे ज्यादा उपयोग किया था वह है Unprecedented (अभूतपूर्व)।

अखबार के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा, “(संबंधित अंश सरकारी विज्ञप्ति से) यूपी में बदलाव के ये प्रयास आज एक आधुनिक यूपी बनाने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। माफियाराज और आतंकवाद, जो कभी बेकाबू हो रहे थे, उन पर अब कानून का शिकंजा है। बहनों–बेटियों की सुरक्षा को लेकर माँ–बाप हमेशा जिस तरह डर और आशंकाओं में जीते थे, वो स्थिति भी बदली है। आज बहन बेटियों पर आँख उठाने वाले अपराधियों को पता है कि वो कानून से बच नहीं पाएंगे।”

इस पर अखबार ने लिखा है, नवीनतम राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार उत्तर प्रदेश में 2019 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 59,853 मामले हुए और बाल यौन शोषण के 7444 मामले दर्ज हुए। दोनों ही मामले देश में सबसे ज्यादा है। कहने की जरूरत नहीं है कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं। दिलचस्प यह है कि ज्यादातर अखबार उसे प्रचारित करते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन