Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इज़रायली हथियार से मीडिया वालों की जासूसी करा रही मोदी सरकार!

भारत समेत दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है। इज़राइल की स्पायवेयर तकनालजी पेगासस ख़रीद कर मोदी सरकार समेत दुनिया के कई देशों के शासक अपने अपने यहाँ जासूसी कराने में जुटे हैं।

भारत में केंद्रीय मंत्रियों, जजों, उद्योगपतियों, विपक्षी नेताओं के अलावा बहुत सारे पत्रकारों की जासूसी करने का मामला प्रकाश में आने से हड़कम्प मच गया है। इस मुद्दे पर मुख्यधारा की गोदी मीडिया चुप्पी साधे है लेकिन सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। नीचे दिए गए कुछ स्क्रीनशॉट से इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

द वायर समेत कई वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों ने इस जासूसी कांड पर स्टोरी प्रकाशित की है। पत्रकारों के नाम की वो लिस्ट भी सामने आई है जिनकी जासूसी कराई जा रही थी।

बताया जाता है कि 2017 और 2019 के बीच एक भारतीय एजेन्सी द्वारा 40 से अधिक भारतीय पत्रकारों की जासूसी की गई या करने की कोशिश हुई थी। इनमें कुछ प्रमुख नाम यूँ हैं-

हिंदुस्तान टाइम्स के संपादक शिशिर गुप्ता

द वायर की रोहिणी सिंह

पत्रकार सुशांत सिंह (इंडियन एक्सप्रेस में डिप्टी एडिटर)

हिंदुस्तान टाइम्स के संपादकीय पेज के संपादक और पूर्व ब्यूरो चीफ प्रशांत झा

रक्षा संवाददाता राहुल सिंह

कांग्रेस कवर करने वाले पूर्व राजनीतिक संवाददाता औरंगजेब नक्शबंदी

इंडियन एक्सप्रेस की ऋतिका चोपड़ा

इंडिया टुडे के संदीप उन्नीथन (जो रक्षा और सेना संबंधी रिपोर्टिंग करते हैं)

टीवी 18 के मनोज गुप्ता (जो इन्वेस्टिगेशन और सुरक्षा मामलों के संपादक हैं)

द हिंदू की विजेता सिंह (गृह मंत्रालय कवर करती हैं)

द वायर के संस्थापक संपादक सिद्धार्थ वरदराजन और एमके वेणु

द वायर की डिप्लोमैटिक एडिटर देवीरूपा मित्रा

द वायर के लिए नियमित तौर पर राजनीतिक और सुरक्षा मामलों पर लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रेमशंकर झा

स्वतंत्र पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी

द पायनियर के इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टर जे. गोपीकृष्णन

पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा रिपोर्टर सैकत दत्ता

ईपीडब्ल्यू के पूर्व संपादक परंजॉय गुहा ठाकुरता

टीवी 18 की पूर्व एंकर और द ट्रिब्यून की डिप्लोमैटिक रिपोर्टर स्मिता शर्मा

आउटलुक के पूर्व पत्रकार एसएनएम अब्दी

पूर्व डीएनए रिपोर्टर इफ्तिखार गिलानी

रिपोर्टर सिद्धांत सिब्बल (जो विऑन टीवी चैनल में काम करते हैं)

पूर्व लोकसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय

उत्तर-पूर्व की मनोरंजना गुप्ता, जो फ्रंटियर टीवी की प्रधान संपादक हैं

बिहार के संजय श्याम

जसपाल सिंह हेरन (लुधियाना स्थित पंजाबी दैनिक रोज़ाना पहरेदार के प्रधान संपादक)

झारखंड के रामगढ़ के रूपेश कुमार सिंह

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन