Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रदीप भंडारी पहुँचे ‘इंडिया न्यूज़’, पेश करेंगे ‘जनता का मुक़दमा’

राणा यशवंत-

इंडिया न्यूज़ आज से रात 8 बजे नया शो लेकर आ रहा है, जिसका नाम है ‘जनता का मुक़दमा’। इस शो को होस्ट कर रहे है पत्रकार और चुनाव विश्लेषक प्रदीप भंडारी।

प्रदीप अपनी तबियत और तेवर के लिहाज़ से अलग क़िस्म के पत्रकार हैं। साहसी, बेबाक़ और विस्फोटक।

यह शो देश में आम आदमी के दर्द और दबे या फिर दबाए गए अधिकार को आवाज़ देता है, जिसका कारण सत्ता, सिस्टम और शक्तिशाली तबका है। यह उस हक़ के लिए एक घोषित युद्ध भी है, जिससे आज का मीडिया बचना चाहता है।

न्यूज़ चैनलों पर विषयों और मेहमानों की एकरसता और दोहराव को यह शो तोड़ता है। यक़ीन मानिए ‘जनता का मुक़दमा’ अपने नेचर और नएपन से खबरों को समझने और लोगों के बीच रखने के लिहाज़ से नया नज़रिया रखता है।

इसलिए आज रात 8 बजे इंडिया न्यूज़ देखना मत भूलिए और अपनी राय भी ज़रूर दीजिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन