Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मनमाफिक खबर ना चलाने पर कप्तान ने पत्रकारों को अपने ग्रुप से निकाला

अनिल शाक्य-

मैनपुरी : यूपी के मैनपुरी जिले में पुलिस कप्तान अशोक कुमार राय ने पत्रकारों को पुलिस के अनुरूप खबर ना चलाये जाने को लेकर वाट्सअप ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा दिया।इनके इस कारनामे से मैंनपुरी के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकारों में रोष है। नाबालिग के साथ गेंग रेप जैसी बर्बर घटना को पुलिस के मनमाफिक खबर ना चलाए जाने को लेकर 5 पत्रकारों को एसएसपी मीडिया सेल ग्रुप से रिमूव कर दिया है।

मामला मैंनपुरी के इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ चैनलों के पत्रकारों से जुड़ा है। अगर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कुछ बोला तो अछूत माने जाओगे। जी हाँ ऐसा ही कुछ पुलिस के इस तानाशाह अधिकारी का रवैया देखने को मिला है।

उत्तरप्रदेश के जनपद मैनपुरी के टाइम्स नाउ, जेके24 ×7, टीबी 9भारतबर्ष , सहारा समय, जनता टीवी के पत्रकारों को पुलिस कप्तान ने केवल इसलिए किसी सूचना से वंचित कर दिया है क्योंकि उन पत्रकारों ने एक गेंग रेप पीड़िता की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुँचाया था।

पीड़िता का आरोप था तीन लोगों द्वारा बंधक बनाकर गैंग रेप किया गया। बाइट लेने यही पत्रकार कप्तान के पास पहुँचे थे।खबर बड़ी थी इसीलिए सभी न्यूज़ चैनलो और समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई। पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। इस घटना मे लापरवाही बरतने के चलते एक दरोगा को लाइन हाजिर भी किया गया।

इसके बावजूद पुलिस नहीं चाहती थी की ये खबर चैनलों पर चले। खबर बना कर चलाने वाले चैनलों के रिपोर्टरों से नाराज पुलिस कप्तान ने अपने ग्रुप से रिमूव कर दिया।

विश्वस्थ सूत्रों से पता चला है कि पुलिस कप्तान ने कुछ पत्रकारों को किसी भी प्रेसवार्ता से वंचित करते हुऐ कुछ उन पर पाबंदी लगा दी है। ये भी कहा जा रहा है कि कुछ चाटुकार चुगलखोर पत्रकारों ने मैंनपुरी के एसएसपी के कानों को भर कर चैनल के पत्रकारों को एसएसपी के मीडिया ग्रुप से बाहर निकलवा दिया है। इस बात से नाराज़ मैंनपुरी के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार तानाशाह ssp के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन