Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

राज कुंद्रा ‘हॉट शॉट’ एप के ज़रिए महंगे रेट पर नीली फ़िल्में दिखाता था!

पुनीत शुक्ला-

राज कुंद्रा ने “हॉट शॉट” नाम का एक अलग एप बनावाया था। यह एप्पल स्टोर से डाउनलोड होता था और प्रीपेमेंट कर के साल भर का सब्स्क्रिप्शन लिया जाता था।

इस एप के माध्यम से ग्राहक ott प्लेटफॉर्म पर नीली फिल्में देखा करता था । कुछ फिल्में तो बाकायदा शूट कर के फिल्माई जाती थीं तो कुछ हिडन कैमरे के माध्यम से बनाई जाती थीं मतलब कमरें या बाथरूम में छुपे हुए कैमरे के जरिये… तो कुछ live होती थीं।

इसलिए जो लिंक ढूंढ रहे हैं उन्हें कोई लिंक नहीं मिलेगा क्योंकि यह कोई वेबसाइट वाला चक्कर नहीं है । पहली बात तो हॉट शॉट एप एप्पल के प्रत्येक मोबाइल में नहीं चलता था। कुछ चुनिंदा और मंहगे हैंडसेट में ही एक्टिव होता था।

दूसरा इस एप का सब्सक्रिप्शन का चार्ज बहुत तगड़ा होता था जिसे अच्छा-खासा आदमी अफोर्ड नहीं कर सकता । मतलब ये कि ये सब्सक्रिप्शन सुपर एलीट क्लास लोगों के लिए होता था।

इसलिए सोचिए एप्पल के मंहगे मोबाइल सेट कौन व्यक्ति चलाएगा ? कौन कुंद्रा के एप का मंहगा सब्सक्रिप्शन लेगा ? वड्डे लोग वड्डे शौक वाली बात है भाई । पुलिस को अपनी जांच में यह भी तलाश करना चाहिए कि राज कुंद्रा के एप का सब्सक्रिप्शन किस-किस ने लिया था?

चूंकि सब्सक्राइबर देश में ही नहीं विदेशों में भी होंगे । बिजनेसमैन से लेकर नेताओं तक के बच्चे होंगे (खुद नेता भी हो सकते हैं) तो मामला खुर्द-बुर्द भी किया जा सकता है। हो सकता है कि सफेदपोश चहेरे कभी सामने न आ पाएं । सम्भवतः राज कुंद्रा भी साफ-साफ बच जाएं या जमानत पर छूट कर विदेश भाग जाएं।


अमिताभ श्रीवास्तव-

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी ग्लैमर और पैसे की चमकदमक के पीछे छिपी अनैतिकता और अपराध के अंधेरे की बेहद घिनौनी दुनिया की झलक है। राज कुंद्रा पहले ही काफी पैसे वाले हैं।

शिल्पा शेट्टी और उनका रिश्ता फिल्मी ग्लैमर और दौलत के गठजोड़ की तस्वीर है । ग़ौर करने वाली बात यह है कि राज कुंद्रा के पास अश्लील फिल्मों का कारोबार करने के लिए पैसे की बेक़ाबू हवस, गंदी सोच और बीमार दिमाग़ के सिवाय और क्या वजह हो सकती है!

इन जैसे लोग अपनी जीवनशैली की वजह से तमाम लोगों के रोल मॉडल बन जाते हैं, यह सबसे ज़्यादा अफसोस की बात है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. XxYyZz

    July 23, 2021 at 1:58 pm

    क्या अब शिल्पा राज से दूरियां बनाएंगी या वो भी शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन