Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार रेशू त्यागी सम्मानित

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले ने किया पुरस्कृत

अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में 37वें डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले थे. उन्होंने 35 शिक्षकों, चिकित्सकों को कोरोना काल में उनकी सराहनीय सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया.

इस दौरान दो अवॉर्ड प्रसार भारती मीडिया कर्मियों को भी दिए गए. दूरदर्शन के कार्यक्रम संजीवनी से लोगों को आयुर्वेद, योग और सेहत के प्रति जागरूक कर रहीं रेशू त्यागी और आकाशवाणी के सहायक केंद्र निदेशक एवं कमेंटेटर जैनेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया.

हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो.(डॉ) रमा ने समारोह की अध्यक्षता की. आरपीआई(ए) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मिर्जा मेहताब बेग समारोह में विशिष्ठ अतिथि थे. इस अवसर पर साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. जयकिशन सब्बरवाल की प्रकाशित तीन पुस्तकों काहे कोरोना, सृजन के क्षण और हीरो का अभिनंदन का लोकार्पण भी हुआ.

रेशू त्यागी और जैनेंद्र सिंह के अलावा सम्मानित होने वाले प्रमुख लोगों में स्टेट कमिश्नर पर्सन विद डिसैबलिटी दिल्ली रंजन मुखर्जी, एशियन पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर मिर्जा मेहताब बेग, लोक नायक अस्पताल के मेडिकल डॉयरेक्टर प्रो.(डॉ) सुरेश कुमार,मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल ऐक्सीलैंस, मैक्स हैल्थकेयर के ग्रुप डॉयरेक्टर डॉ. संदीप बुद्धिराजा, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के रेडियो डॉयग्नोसिस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉयरेक्टर प्रोफेसर डॉ. आर.एस. सोलंकी, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल के प्रोफेसर मेडिसिन डॉ. विनोद चैतन्य, हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रो (डॉ) रमा,बाल भारती पब्लिक स्कूल सर गंगाराम मार्ग की हिंदी शिक्षिका श्रीमती ऋतु शर्मा आदि शामिल हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Deepika

    September 7, 2021 at 9:53 pm

    You deserve this reshu. My best wishes always with you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन