Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

संजीव भारद्वाज बने प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पहले निवार्चित अध्यक्ष

जमशेदपुर ;प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की चुनावी प्रक्रिया शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में सम्पन्न हुई. चुनाव में संजीव भारद्वाज रिंटू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया.

मालूम हो कि पिछले दो दिन से चल रही चुनावी प्रक्रिया में तीन सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था जिसमें संजीव भारद्वाज, संतोष कुमार, रवि झा का नाम शामिल था.

इसमें दो सदस्य संतोष कुमार और रवि झा ने स्वेच्छा से मुख्य चुनाव पदाधिकारी आइके ओझा, सहायक चुनाव पदाधिकारी विकास कुमार श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह, रघुवंशमणि सिंह, प्रमोद झा, जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अनीश कुमार की उपस्थिति में नामांकन प्रपत्र वापस ले लिया.

इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में संजीव भारद्वाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जिसकी घोषणा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ईश्वर कृष्ण ओझा द्वारा की गयी.

इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष बी श्रीनिवास, महासचिव गुलाब सिंह, संस्थापक अध्यक्ष ब्रजेश सिंह मौजूद रहे और उन्होंने निर्वाचित अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं देते हुए पत्रकार एकता और हित में कार्य करने की बात कही.

रविवार को कमेटी की घोषणा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमअध्यक्ष नयी कमेटी की घोषणा रविवार को करेंगे. कमेटी की घोषणा के बाद सभी कमेटी मेंबरों को प्रमाणपत्र का वितरण किया जाएगा।

कुछ तस्वीरें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन