Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भाजपा विपक्ष में होती तो अडानी ड्रग तस्करी पर तूफ़ान खड़ा कर चुकी होती! जानिए इनसाइड स्टोरी ऑफ 21 थाउजंड करोड़ हेरोइन सीजिंग!

अनिल जैन-

गनीमत है कि आज भाजपा विपक्ष में नहीं है, अन्यथा वह गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 21 हजार करोड रुपए मूल्य की तीन हजार किलो हेरोईन उर्फ टेल्कम पाउडर जब्त होने पर तूफान खडा कर देती।

देश भर मे धरना, प्रदर्शन और सभाएं हो रही होतीं। प्रधानमंत्री के सिर्फ पुतले ही नही फूंके जा रहे होते, बल्कि उन्हें, चोर, झूठा, मक्कार, लम्पट इत्यादि न जाने क्या-क्या कहा जा रहा होता। नशीले पदार्थों का तस्कर तक करार दे दिया जाता और इस्तीफे की मांग हो रही होती।

बेखबरी टीवी चैनलों पर लगने वाली अदालतें तो अभी तक प्रधानमंत्री और उनके संगी-साथियों के लिए सजा भी मुर्कर कर चुकी होती।

वाकई विपक्ष की राजनीति करना निकम्मे कांग्रेसियों के बूते के बाहर की बात है।



गिरीश मालवीय-

इनसाइड स्टोरी ऑफ 21 थाउजंड करोड़ हेरोइन सीजिंग

यह घटनाक्रम शुरू होता है 15 सितंबर को,…….. गुजरात के तट के पास से एक ईरानी नौका समुन्दर में देखी जाती है ‘‘जुम्मा’’ नामक नौका इस बड़ी नाव में सात लोग ड्रग्स की तस्करी करते हुए गुजरात राज्य ATS ओर तटरक्षक द्वारा चलाए एक संयुक्त अभियान अभियान में पकड़े जाते है, बीच समुद्र में 30 किलोग्राम हेरोइन की खेप को पकड़ा जाता है और बोट व सात तस्‍करों को गिरफ्तार कर लिया जाता है, नाव से कुल डेढ़ सौ करोड़ की हेरोइन जब्त की जाती है

वाहवाही के लिए तत्काल उसी दिन प्रेस के लिए यह सूचना रिलीज कर दी जाती है ,

अब यही से कहानी में ट्विस्ट आता है चूँकि नाव की जब्ती का ऑपरेशन देर रात तक चलता है सातो लोगो से सख्ती से पूछताछ करने पर वह बताते है कि माल तो ओर भी है जो पोर्ट पर पुहंच चुका है

पर उस वक्त तक प्रेस रिलीज जा चुकी होती है और यह बात भी उसमे चली जाती है कि ड्रग्स की सही मात्रा एक बार नाव के पास के बंदरगाह पर लंगर डालने और तलाशी लेने के बाद पता चलेगी, तटरक्षकों को भी लगता है कि बहुत ज्यादा माल नही होगा

लेकिन जब अगले सच्चाई पता चलती है कि नाव से पकड़ा गया माल मुंद्रा पोर्ट पर रखे गए माल का केवल एक परसेंट है ओर पोर्ट पर रखा हुआ माल का पैकेज कुल 3000 किलो है जिसकी कीमत 21 हजार करोड़ है तो सब हैरान रह जाते हैं चूंकि प्रेस में वह बता चुके थे कि ओर माल पकड़ा जाना है इसलिए यह खुलासा करना ही पड़ता है कि माल अडानी के निजी पोर्ट मुंद्रा से पकड़ाया है

जब पुलिस जाँच होती है तो पता लगता है कि यह माल दिल्ली की तरफ जाने वाला था, यह भी पता लगता है कि जिस विजयवाड़ा के आशी ट्रेडिंग कंपनी के आयात किए गए टेल्कम पाउडर पैकेज की शक्ल में यह 3 टन माल आया है वैसा ही 25 टन माल जून में भी आ चुका है, गिरी से गिरी हालत में इस 25 टन तथाकथित टेल्कम पावडर का मूल्य 72 हजार करोड़ होना चाहिए

यहाँ ये खबर भी बता देना समीचीन है कि जुलाई 2021 के पहले हफ्ते में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2500 करोड़ रुपए की 354 किलो हेरोइन जब्त की थी ड्रग्स अफगानिस्तान से आई थी। उन्हें छिपे हुए कंटेनरों में समुद्र के रास्ते मुंबई से दिल्ली ले जाया गया।

इसके पहले मई महीने में भी दिल्ली पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की थी. करीब 125 किलो हेरोइन के साथ दो अफगानिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था.

जिस आशी ट्रेडर्स के आयात निर्यात के लाइसेंस पर यह माल मंगाया जा रहा था उनके मालिक पति पत्नी की तो कोई ओकात ही नही है कि वह इतनी बड़ी डील करने की हिम्मत भी करे, यानी एक पूरा ड्रग कार्टेल है जो यह माल मंगा रहा है डिस्ट्रीब्यूशन कर रहा है, ओर दिल्ली पुलिस की जुलाई में की गई कार्यवाही से यह स्पष्ट है कि यह सिलसिला काफी महीनों से चल रहा है, बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी ड्रग डील के पीछे कौन।लोग है क्या वे कभी सामने आएंगे

इतनी बड़ी ड्रग डील के सामने आने पर ओर एक बड़ा सवाल उठता है कि जैसे लैटिन अमेरिका के देशों में ड्रग लार्ड वहाँ की राजनीति पर हावी हो चुके हैं वैसे ही कही अंदरखाने में यहां भी भी तो नही हो गया है ?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन