Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़18 के रिपोर्टर द्वारा अपशब्द कहने पर कैमराहेड को पड़ा हार्ट अटैक

खबर कुछ दिन पुरानी है. न्यूज18 यूपी के लखनऊ आफिस में उथल-पुथल जारी है. यहां कार्यरत रहे और सत्ता के करीबी करोड़पति रिपोर्टर अजीत सिंह की विदाई हुई. उसके बाद वहां के संवाददाता द्वारा कैमरा हेड मनीष द्विवेदी को हड़काने का मामला सामने आया है.

बताया जाता है कि कैमरा हेड मनीष द्विवेदी किसी शूट के सिलसिले में एक रिपोर्टर के साथ गए थे। वहां पर पता चला कि उनका माइक ऑफ़िस में छूट गया। इसी से खिन्न होकर रिपोर्टर ने कैमराहेड मनीष को अपशब्द व भलाबुरा कहा। साथ ही दो मिनट में नौकरी खा जाने की धमकी दी।

रिपोर्टर के इस बर्ताव से मनीष द्विवेदी वहीं बेहोश हो गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कई अस्पतालों से रेफ़र होने के बाद लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि मनीष को ब्रेन हैमरेज हुआ था। कैमरा हेड मनीष अब डिस्चार्ज होकर घर आ चुके हैं लेकिन स्थिति अभी नॉर्मल नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन