Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार भूपेंद्र सिंह भुप्पी बने पंजाब कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर

तौसीफ गोया-

यूपी के ज़िला ग़ाज़ीपुर के निवासी हैं पत्रकार भूपेंद्र : इंडियन नेशनल कांग्रेस के द्वारा टीवी पत्रकार भूपेंद्र नारायण सिंह को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है.

भूपेंद्र नारायण सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव की मीडिया इंचार्ज अल्का लांबा के साथ मिलकर पार्टी के मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग का कार्य संभालेंगे.

भूपेंद्र नारायण सिंह मीडिया जगत से जुड़े रहे हैं. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की फ़िल्म कमेटी के सदस्य रहे हैं. वह महुआ टीवी के सीइओ रह चुके हैं. उन्होंने इंडिया टुडे, आज तक, इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़ सहित कई संस्थानों में काम किया है. उनकी डॉक्युमेंटरी 75 साल-75 मशाल काफी चर्चा में रही थी.

यूपी के ज़िला गाजीपुर के करण्डा ब्लॉक के जमुआंव गांव के निवासी भूपेंद्र नारायण सिंह की शिक्षा गांव के ही प्राइमरी स्कूल से शुरू हो कर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल (नैनीताल), फिर चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन