Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बीजेपी विधायक बोला- ‘जब यूपी हारेंगे तब सुनील बंसल का दिमाग सही होगा’, इस खबर को दैनिक जागरण ने नहीं छापा, सुनें आडियो

यूपी के देवरिया जिले के सलेमपुर सीट से भाजपा विधायक काली प्रसाद का एक आडियो वायरल हुआ है. इसमें वह संगठन के प्रदेश मंत्री सुनील बंसल से काफी नाराज दिख रहे हैं. इस आडियो के लीक होने के बाद से देवरिया में राजनीतिक उथल पुथल मची है।

सलेमपुर के भाजपा विधायक काली प्रसाद द्वारा अपने ही संगठन के प्रदेश मंत्री सुनील बंसल को अपशब्द बोलने की घटना का कवरेज सभी अखबारों ने किया है लेकिन दैनिक जागरण इसे कवर करना भूल गया। कुछ लोग कहते हैं कि दैनिक जागरण कवर करना भूला नहीं बल्कि जानबूझ कर कवर नहीं किया क्योंकि दैनिक जागरण की पालिसी भाजपा और इससे संबंधित लोगों के विवादों को प्रकाशित न करना है. अगर ये नीति न होती तो दैनिक जागरण भी इस प्रकरण को प्रमुखता से कवर किया होता.

बीजेपी विधायक काली प्रसाद के आडियो वाली खबर को स्थानीय स्तर पर सभी अखबारों ने प्रमुखता से उठाया है। वहीं अपने को नम्बर वन कहने वाला दैनिक जागरण इन खबरों को छुपाने में लगा है। जागरण में यह खबर कहीं नहीं है जबकि अन्य अखबार दो दिनों से यह मुद्दा उठाये हैं।

आडियो में विधायक काली प्रसाद कहते हैं- ‘बंसलवा के अहंकार हो गइल बा… 4 सीट हारल बा… जब उत्तर प्रदेश हार जाई तब दिमाग सही होई’

सुनें आडियो… इस लिंक पर क्लिक करें- kali prasad audio about sunil bansal

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन