Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जबर्दस्त हलचल, विकास मिश्र ने ज्वाइन किया न्यूज नेशन, नवीन किशोर ने आजतक छोड़ा

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जबर्दस्त हलचल चल रही है। ताजा खबर ये है कि आजतक न्यूज चैनल में डिप्टी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद से इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र ने न्यूज नेशन के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।

Vikas mishra

14 जनवरी को उन्होंने न्यूज नेशन में एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है। चैनल में उन्हें बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया में करीब 26 साल से जमे विकास मिश्र का कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। सबसे उनकी ट्यूनिंग बढ़िया रही है।

न्यूज नेशन चैनल को लीड कर रहे रंजीत कुमार के साथ विकास मिश्र की केमेस्ट्री बहुत बढ़िया है। महुआ न्यूज में दोनों ने साथ-साथ काम किया था। रंजीत कुमार ने ही विकास मिश्र को न्यूज नेशन में आने का न्योता दिया था।

आजतक से विकास मिश्र के बाद एक और महत्वपूर्ण विकेट गिरने की सूचना मिली है। 19 साल से आजतक में रहे नवीन किशोर ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है। नवीन किशोर डिप्टी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर आजतक में कार्यरत थे।

नवीन किशोर बहुत मेहनती हैं साथ ही वे बहुत ही व्यावहारिक इंसान हैं। उनका जाना भी आजतक के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सूचना के मुताबिक आजतक में नोटिस पीरियड सर्व कर रहे नवीन किशोर टाइम्स नाऊ नवभारत में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर ज्वाइन करेंगे।

उथल पुथल की खबरें इंडिया टीवी से भी आ रही है। इंडिया टीवी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत कुमार विनोद ने इस्तीफा दे दिया है। सूचना मिली है कि वे अब न्यूज नेशन चैनल में वरिष्ठ पद पर ज्वाइन करेंगे। कुमार विनोद प्रोग्रामिंग के मास्टर हैं।

न्यूज 24 और आजतक में उनकी बनाई कहानी सीरीज को आज भी लोग याद करते हैं। सूचना ये भी है कि इंडिया टीवी से 5 और लोगों ने इस्तीफा दिया है, ये सभी लोग न्यूज 18 इंडिया ज्वाइन करने वाले हैं। क्योंकि इस चैनल से कई लोगों को लेकर अनुराग सिंह जी न्यूज चले गए हैं। आने वाले दिनों में एक बार फिर टीआरपी आने वाली है। माना जा रहा है कि इसके बाद कई बड़े चैनलों से दूसरे चैनलों में आवाजाही और भी बढ़ेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन