Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आशिफ एकबाल बने समाचार प्लस चैनल के एडिटर

आशिफ एकबाल ने समाचार प्लास चैनल के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है. इस नेशनल न्यूज़ चैनल में आशिफ एकबाल को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है. उन्होंने एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है.

पत्रकारिता जगत में 20 सालों का तजुर्बा रखने वाले आशिफ एकबाल ने देश के कई बड़े नामचीन नेशनल चैनलों में कार्य किया. है. उन्होंने ‘आज’ अखबार से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. बाद में महुआ टीवी, ईटीवी, चैनल वन, यूपी न्यूज़, P7 न्यूज़, न्यूज़ 18 जैसे चैनलों में कई अहम पदों पर कार्य किया.

अभी हाल फिलहाल तक आशिफ एकबाल ज़ी मीडिया ग्रुप के चैनल ज़ी सलाम में इनपुट एडिटर के रूप में कार्यरत थे.

नेशनल चैनल समाचार प्लास में एडिटर पद संभालने के बाद आशिफ एकबाल ने वहां पहले से कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को आश्वास्त किया है कि किसी को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा. उन्होंने बताया कि समाचार प्लस चैनल की रीब्रांडिंग की जाएगी.

आशिफ एकबाल तीन भाषाओं भोजपुरी, हिंदी और उर्दू के न्यूज़ चैनलों में काम किए हुए हैं. उन्हें राजीव गांधी ग्लोबल अवॉर्ड, परम श्री अवार्ड, इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड, आज की दिल्ली अवार्ड, ह्यूमन राइट्स के अलावा कई और अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है. सरल और शालीन स्वभाव के आशिफ एकबाल की राजनीतिक शख्सियतों से अच्छी ट्यूनिंग हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन