Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आगरा का 148 किलो का सचिन बेरिएट्रिक सर्जरी के जरिए 101 किलो का हो गया!

गाजियाबाद। मोटापा कुछ लोगों के लिए अभिशाप की तरह हो जाता है। मोटापे के कारण खुलकर जीने में दिक्कत आती है। शरीर में नई नई बीमारी घर करने लगती है। मोटापे से परेशान ऐसे ही एक नौजवान ने बेरिएट्रिक सर्जरी के लिए 47 किलो वजन कम किया है।

तब और अब

भारत के बेरीएट्रिक सर्जन डॉ आशीष गौतम ने मोटापे से परेशान आगरा के रहने वाले सचिन के जीवन को सफल बेरिएट्रिक सर्जरी के जरिये एक नई राह दिखाई है।

आगरा के रहने वाले सचिन अपने 148 किलो वजन से बेहद परेशान थे। डॉ आशीष गौतम द्वारा बेरिएट्रिक सर्जरी किये जाने के बाद सचिन ने अपना 47 किलो वजन कम किया है। सचिन बताते हैं कि वह मोटापे के कारण उनके पैरों में भी दर्द की शिकायत रहती थी। इसके साथ ही शरीर मे सुस्ती का कारण भी यही मोटापा था।

सचिन बताते हैं कि मोटापे से निजात पाने के लिए उन्होंने कई तरीके अपनाए। उन्होंने जिम जाना शुरू किया, डाइटिंग शुरू की साथ ही कई किलोमीटर की दौड़ को भी अपने रूटीन में शामिल किया। लेकिन इन सब उपायों का नतीजा भी शून्य ही निकला। इसके बाद सचिन ने बेरिएट्रिक सर्जन डॉ आशीष गौतम से मुलाकात कर उन्हें अपनी मोटापे की समस्या बताई। डॉ आशीष गौतम ने उन्हें बेरिएट्रिक सर्जरी की सलाह देकर मोटापे से निजात दिलाने का सुझाव दिया जिसके बाद सचिन ने अपनी बेरिएट्रिक सर्जरी करवाई।

सर्जरी के बाद सचिन का वजन 47 किलो कम हुआ है। सचिन बताते हैं कि मोटापे के कारण उनके पैरों व नसों में होने वाले दर्द से भी उन्हें निजात मिल गई है। साथ ही उनकी पर्सनैलिटी पर भी इसका अनुकूल प्रभाव पड़ा है। बेरिएट्रिक सर्जरी के बाद सचिन का वजन लगातार कम हो रहा है और वह पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन